Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू कार गड्ढे में गिरी, पति-पत्नी और मासूम की मौत:दिवाली पर घर लौट रहा था परिवार, हरदोई में हादसा

    1 day ago

    3

    0

    हरदोई में एक बेकाबू टाटा टियागो कार सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन महीने के बेटे की मौत हो गई। कार सवार एक युवक घायल है। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे कार सवारों को बाहर निकाला। तब तक पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे कन्नौज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे बिलग्राम-कन्नौज रोड पर जफरपुर मोड़ के पास हुआ। यह जगह हरदोई जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी और कन्नौज से 15 किमी दूर है। कार सवार परिवार गुड़गांव से दिवाली की छुट्टी पर हरदोई स्थित अपने घर आ रहा था। मृतकों की पहचान हरदोई के रमेश कुशवाहा, उनकी पत्नी नीलम और उनके तीन महीने के बेटे के रूप में हुई है। दो तस्वीरें देखिए जानिए पूरा मामला हरदोई कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा मोहल्ले के रहने वाले रमेश कुमार कुशवाहा (35) गुड़गांव में एलईडी टीवी के पैनल बनाने वाली कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। रमेश तीनों में दूसरे नंबर पर थे। दिसंबर 2022 में उनकी शादी संडीला के गौसगंज की रहने वाली नीलम (32) से हुई थी। शादी के बाद रमेश पत्नी के साथ गुड़गांव में रहते थे। तीन महीने पहले ही नीलम ने बेटे अभिमन्यु को जन्म दिया था। रमेश के साथ उनके मामा का बेटा आदित्य (28) भी गुड़गांव में रहता था। वह कानपुर के काकादेव का रहने वाला है। नवजात को लेकर पहली बार घर आ रहे थे रमेश के पिता हरीराम ने बताया- नीलम की डिलीवरी गुड़गांव में ही हुई थी। इसके बाद से वह बच्चे को लेकर घर नहीं आई थी। आज घर पर बच्चे का अन्नप्राशन करने की तैयारी थी, लेकिन दो दिन पहले परिवार की एक महिला की मौत हो गई थी। इसके चलते गमी में कार्यक्रम टाल दिया गया था। बच्चे के जन्म के बाद रमेश और नीलम पहली बार उसे लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन हादसे ने तीनों की जान ले ली। अब घर में बच्चे का स्वागत नहीं, उसकी लाश आएगी। भाई बोला- शाम को 6 बजे बात हुई थी रमेश के भाई सुमेश ने बताया, “मेरा भाई गुड़गांव में नौकरी करता था। वह दिवाली की छुट्टी पर घर आ रहा था। कार आदित्य चला रहा था। कल शाम 6 बजे ही हमारी उससे बात हुई थी। भाई ने बताया था कि वे शाम 7 बजे कार से निकलेंगे और सुबह तक घर पहुंच जाएंगे।” कोतवाल बोले- सुबह 4 बजे सूचना मिली बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार के मुताबिक, सुबह 4 बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार पूरी तरह पानी में डूबी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे पानी में उतरकर कार के दरवाजे खोले गए और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक दंपती और बच्चे की मौत हो चुकी थी। एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे तत्काल कन्नौज जिला अस्पताल भेजा गया। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें बृजभूषण बोले- राहुल गांधी बिना पिए नशे में हैं:भगवंत मान पीते होंगे, लेकिन दिन में नहीं; कांग्रेस सांसद के तंज पर भड़के गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी हर बार विवादित बयान देते हैं। वह बिना पिए ही नशे में हैं। उनका नशा उतरता ही नहीं है। उन्हें अपना नशा कम करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनई स्थित स्कूल में दीपोत्सव:हवन के साथ रंगोली प्रतियोगिता हुई, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार
    Next Article
    दिवाली पर मैनपुरी में अलर्ट मोड पर पुलिस:रिजर्व पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल; रबर बुलेट, गैस गन और अश्रु गैस के इस्तेमाल का कराया अभ्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment