Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली पर मैनपुरी में अलर्ट मोड पर पुलिस:रिजर्व पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल; रबर बुलेट, गैस गन और अश्रु गैस के इस्तेमाल का कराया अभ्यास

    1 day ago

    3

    0

    मैनपुरी में दिवाली पर बाजारों की रौनक और बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैनपुरी पुलिस ने कमर कस ली है। त्योहार के दौरान आगजनी, विवाद, बवाल और दंगे जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिसकर्मियों से बलवा मॉक ड्रिल कराई। इसमें आग लगने से लेकर भीड़ को नियंत्रित करने और आपात स्थिति में मोर्चा संभालने तक का अभ्यास कराया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन में टोलीवार ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। बलवा मॉक ड्रिल में एंटी राइट इक्विपमेंट, रबर बुलेट, गैस गन और अश्रु गैस के इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई गई। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने, आग बुझाने और राहत पहुंचाने का भी अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में पुलिसकर्मियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए तैयार रखना है। छुट्टियां निरस्त, अतिरिक्त पुलिस बल रिजर्व त्योहार के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रखने के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। नियमित ड्यूटी में तैनात कई पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट किया गया है। जरूरत पड़ने पर एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां तत्काल रवाना करने के लिए तैयार रहेंगी। वहीं, दंगा या बवाल की सूचना मिलने पर मौके पर भेजने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी रिजर्व रखा गया है। एसपी-एएसपी ने किया फ्लैग मार्च शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी और एएसपी खुद पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं। इस दौरान प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर आम लोगों से संवाद किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील कर रहे हैं। सभी क्षेत्राधिकारियों को भी अपने-अपने सर्किल में फ्लैग मार्च करने और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। हर परिस्थिति से निपटने के इंतजाम पुलिस का कहना है कि दिवाली के दौरान बाजारों में भीड़, आतिशबाजी और अन्य संभावित घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, दमकल विभाग और रिजर्व टीमों को अलर्ट रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू कार गड्ढे में गिरी, पति-पत्नी और मासूम की मौत:दिवाली पर घर लौट रहा था परिवार, हरदोई में हादसा
    Next Article
    कानपुर में घटिया पैचवर्क देख भड़के BJP MLC सलिल विश्नोई:पैरों से उखड़वाई सड़क की बजरी, छठ पूजा तैयारी का निरीक्षण कर रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment