Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर-मंदिर को तोड़ता मकान में घुसा:प्रयागराज में हादसा, ड्राइवर को नींद आने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर, बुजुर्ग जख्मी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मांडा थाना इलाके में देर रात बेकाबू ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में घुस गया। ट्रेलर की स्पीड अधिक थी ऐसे में डिवाइडर पूरी तरह टूट गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क की दूसरी लेन से होता हुआ एक मंदिर से टकराया। मंदिर पूरी तरह टूट गई। इसके बाद एक मकान में जा घुसा। मकान का आगे का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। ट्रेलर के मकान से टकराने के बाद मलबा गिरा जिससे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बाद में उसे मांडा थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसा प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर मांडा थाना क्षेत्र के डिघिया के पास हुआ। सड़क किनारे ही राम आसरे यादव का मकान है। उसी मकान में सक्सेज प्वाइंट कोचिंग सेंटर भी चलता है। मंगलवार की देर रात जौनपुर से कानपुर जा रहा ट्रेलर चालक को नींद आने की वजह से बेकाबू हो गया। ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ता सड़क की दूसरी लेन में जा घुसा। इसके बाद मंदिर को तोड़ता मकान में घुस गया। हादसे के बाद चालक भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। फिर पुलिस के हवाले किया गया। चालक कानपुर के पनकी दुबग्गा का रहने वाला विमल कुमार है। हादसे में घर में सो रहे बुजुर्ग राज कर्ण यादव को गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्रेन की मदद से ट्रेलर को निकाला गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवपाल बोले-बिजली मंत्री झूठ बोलते हैं:स्पीकर ने कहा- थोड़ा एडजस्ट कर लीजिए; ओम प्रकाश सिंह को टोका- दोस्ती बाहर निभाइए
    Next Article
    सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, बेल्थरा रोड सर्राफा कारोबार प्रभावित:लग्न के मौसम में भी बाजार सूना, ग्राहक पुराने गहनों से काम चला रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment