Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर:पुलिस बोली- मकान किसने गिराया, पता नहीं; पिछले हफ्ते FBI की चार्जशीट में नाम आया

    1 day ago

    1

    0

    अमेरिका में एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के कुछ ही दिनों बाद राजस्थान के बीकानेर में फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चला दिया गया। देर रात जेसीबी से मकान का बड़ा हिस्सा ढहा दिया गया, लेकिन इस कार्रवाई को किसने अंजाम दिया, इस पर अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है और प्रशासन ने भी इस कार्रवाई की जिम्मेदारी नहीं ली है। उधर, गोदारा के माता-पिता पहले से ही फिरौती के एक मामले में जेल में बंद हैं। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने मामले पर कहा- रोहित गोदारा कौन, मैं नहीं जानता। जेबकतरा हो तो पता नहीं। हमारे पास रिपोर्ट आएगी तो कार्रवाई करेंगे। सिलसिलेवार पढ़िए… पूरा घटनाक्रम 1. जेसीबी से तोड़ा गया मकान, कई हिस्से पूरी तरह ध्वस्त लूणकरणसर के कपूरीसर में रोहित गोदारा का मकान है। वहीं लूणकरणसर कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी में दो मंजिला मकान भी है। इस दो मंजिला मकान में लंबे समय से कोई नहीं रहता। देर रात इस मकान का अधिकांश हिस्सा जेसीबी से तोड़ा गया। पीछे का हिस्सा पूरी तरह ढहा दिया गया, दीवारें तोड़ दी गईं। आगे बने मुख्य हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया। दरवाजे और खिड़कियां भी तोड़ दीं। मंगलवार सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। दावा किया जा रहा है कि लूणकरणसर पुलिस को भी सुबह ही मकान गिराए जाने की जानकारी मिली थी। 2. जेल में हैं माता-पिता रतनगढ़ (चूरू) में कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल को फिरौती की धमकी मिलने के बाद 14 मई को उन पर फायरिंग हुई थी। इस मामले की जांच में रोहित गोदारा के पिता संत दास (70) और मां गीता (67) का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों को आर्थिक (फाइनेंशियल) मदद पहुंचाते थे। रतनगढ़ पुलिस ने 30 मई को दोनों को गिरफ्तार किया था। बाद में गीता को बीकानेर जेल भेज दिया गया, जबकि संत दास को हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। वहां अदालत में पेश करने के बाद संत दास को भी जेल भेज दिया गया। रोहित के माता-पिता कपूरीसर वाले मकान में रहते थे। 3. पुलिस बोली- शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया- अब तक मकान गिराए जाने को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में लूणकरणसर एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 4. सबसे बड़ा सवाल- अगर प्रशासन नहीं, तो मकान किसने गिराया? घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि यदि प्रशासन या पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई नहीं हुई, तो आखिर मकान किसने ढहाया। अब तक किसी प्रतिद्वंद्वी या अन्य व्यक्ति ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ग्रामीण भी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम पर रहस्य बना हुआ है। FBI की चार्जशीट में लॉरेंस, रोहित समेत कई नाम उधर, कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका में एफबीआई ने पिछले हफ्ते पहली बार चार्जशीट दाखिल की। इसमें दावा है कि हत्या का आदेश भारतीय जेल में बंद लॉरेंस और फरार चल रहे गोल्डी बराड़ ने दिया था। चार्जशीट में लॉरेंस, गोल्डी, रोहित गोदारा सहित कई गैंगस्टर का नाम है। दरअसल, अमेरिका लॉरेंस समेत कई भारतीय अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन हार्ड बॉल चला रहा है। इसी के तहत 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 37 लोगों के खिलाफ अमेरिकी फेडरल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। वीडियो : लोकेश बोहरा, लूणकरणसर --- गैंगस्टर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें … बिजनेसमैन बोला था-फिरौती के नाम पर 100 रुपए नहीं दूंगा':इसलिए की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा-हम किसी को नहीं भूलते राजस्थान के कुचामन में बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। हत्या के कुछ देर बाद रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। पूरी खबर पढ़िए व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी,ऑफिस उड़ाने की धमकी:गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के नाम से फोन आया, कहा- पूरे परिवार को खत्म कर देंगे व्यापारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी (फिरौती) मांगी गई है। धमकी के बाद से व्यापारी और उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में गूंजे 'चंदा चोर हो बर्बाद' के नारे:राम मंदिर मामले में सभी जिलों में प्रदर्शन, भजन-कीर्तन कर BJP को 'सद्बुद्धि' की प्रार्थना
    Next Article
    धार भोजशाला परिसर के पास हर शुक्रवार नमाज होगी:सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- मुस्लिम पक्ष को अलग जगह दें, ASI परिसर से छेड़छाड़ न करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment