Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल में गूंजे 'चंदा चोर हो बर्बाद' के नारे:राम मंदिर मामले में सभी जिलों में प्रदर्शन, भजन-कीर्तन कर BJP को 'सद्बुद्धि' की प्रार्थना

    1 day ago

    1

    0

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हिमाचल कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इसके बाद राम मंदिर जाकर भजन-कीर्तन और भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। शिमला में भी कांग्रेस ने राजीव भवन से लोअर बाजार होते हुए राम मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस ‘चंदा चोर हो बर्बाद, चंदा चोर नहीं चलेंगे, इन संघियों का देखो धंधा, राम नाम पर खा गए चंदा’ जैसे नारे लगाए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग करते हुए केंद्र सरकार से दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की अपील की। राठौर ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। राम मंदिर के नाम पर हमेशा राजनीति करने वाली भाजपा ने चंदा चोरी करके करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। धर्मशाला में भी कांग्रेस का प्रदर्शन कांगड़ा के धर्मशाला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए धर्मशाला पोस्ट ऑफिस चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी अड्डा स्थित हनुमान मंदिर तक रैली निकाली और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। राज्यसभा सांसद एवं जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी का मामला देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था से जुड़ा है। उन्होंने भगवान के नाम पर एकत्र किए गए धन में पारदर्शिता और पूरे घोटाले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की ताकि सच जनता के सामने आ सके। करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई: विनय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि संघ और भाजपा ने 130 हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को तब तक उठाती रहेगी, जब तक कथित मामले के वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और दानपात्र का पैसा वापस नहीं किया जाता। दान राशि और खर्च को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाए: विनय विनय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक प्राप्त दान और उसके खर्च का श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की। उनका कहना है कि इस कथित महाघोटाले के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है और उसके नेता बयानबाजी कर अपनी सफाई देने में लगे हैं। हिमराल बोले- भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि कांग्रेस ने भजन-कीर्तन कर भाजपा को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस मामले को आगामी दिनों में जन जन तक पहुंचाएगी और लोगों को बताएगी कि बीजेपी ने किस प्रकार से राम नाम पर इकट्ठा चंदा चोरी किया है। इसी मामले में सीएम सुक्खू अपनी कैबिनेट समेत बीते बुधवार को शिमला के राम मंदिर में पूजा कर चुके हैं। राज्य में कांग्रेस चढ़ावा चोरी मामले में खूब भुना रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन के PHOTOS..
    Click here to Read more
    Prev Article
    किन्नर कैलाश यात्रा रोकने को आक्रोश रैली:रिकांगपिओ में ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन; देव आदेशों पर यात्रा का विरोध
    Next Article
    बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के घर पर चला बुलडोजर:पुलिस बोली- मकान किसने गिराया, पता नहीं; पिछले हफ्ते FBI की चार्जशीट में नाम आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment