Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरी को लेकर हुए विवाद में चाय दुकानदार की हत्या:कुदाल के बेंट से किया हमला, एक आरोपी हिरासत में

    15 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र स्थित जंगल गुलरिहा तुलसीपुर चौराहे पर शुक्रवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बकरी द्वारा केले का पत्ता खा लेने को लेकर शुरू हुआ यह झगड़ा एक चाय दुकानदार की हत्या में बदल गया। चौराहे पर रामअवतार और श्याम मोहन उर्फ छोटू चौहान की आमने-सामने चाय की दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बकरी द्वारा केले का पत्ता खा लेने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी, जिसके बाद से उनके बीच तनाव बना हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रामअवतार अपनी दुकान पर जलौनी लकड़ी लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान बगल की दुकान पर मौजूद छोटू चौहान और उसकी पत्नी से उनका फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी झड़प के दौरान छोटू चौहान ने कुदाल के बेंट से रामअवतार पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग घायल रामअवतार को तत्काल लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि ग्राम जंगल गुलरिया, थाना कोल्हुई में रामअवतार और छोटू चौहान, जो चचेरे भाई हैं, के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। छोटू चौहान द्वारा रामअवतार को डंडे से मारा गया था। रामअवतार को उनके परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छोटू चौहान को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ में उसने आपसी विवाद में घटना होना बताया है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब शिक्षकों-कर्मचारियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज:सरकार ने बजट देकर लागू की योजना, आगरा कॉलेज में संघ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    Next Article
    आगरा में 28 केंद्रों पर होगी UPSI भर्ती परीक्षा:14-15 मार्च को 2-2 पालियों में परीक्षा, दोनों दिन 4 पालियों में 47,040 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment