Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 28 केंद्रों पर होगी UPSI भर्ती परीक्षा:14-15 मार्च को 2-2 पालियों में परीक्षा, दोनों दिन 4 पालियों में 47,040 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को पूरे प्रदेश में होगी। आगरा जिले में 28 केंद्रों पर इन दोनों दिनों में 47,040 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन 2-2 पालियों परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 11,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी 28 केंद्रों पर 900 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सुबह 8 बजे से केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी, जोकि 9.30 बजे तक रहेगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। 21 केंद्रों पर SHO रैंक के प्रभारी बनाए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का भी आदेश दिया गया है। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रहेगी। बिना चेकिंग के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा।सैय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकरी को लेकर हुए विवाद में चाय दुकानदार की हत्या:कुदाल के बेंट से किया हमला, एक आरोपी हिरासत में
    Next Article
    ऑपरेशन के 20 मिनट बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment