Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉक्सर साक्षी चौधरी को कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स का टिकट:सिलेक्शन ट्रायल के फाइनल में मीनाक्षी को हराया, निखत जरीन को भी मात दी

    10 hours ago

    2

    0

    हरियाणा की मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को पटियाला में चल रहे सिलेक्शन ट्रायल्स के फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्‌डा को 5-1 से हराया। सर्विसेस से खेल रही साक्षी ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट निखत जरीन को 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हराया था। वहीं, 48 किग्रा वर्ग की मीनाक्षी ने नीतू घंघास को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स जुलाई-अगस्त में ग्लासगो में होंगे। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होगा। प्रीति पवार सहित 4 महिला बॉक्सर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई महिला वर्ग में प्रीत पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए जगह पक्की कर ली है। बाकी चार वेट कैटेगरी - 55 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा और +90 किग्रा के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। जीतने वाले मुक्केबाज चेकिया में कैंप में जाएंगे जीतने वाले मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए चेकिया (Czechia) में लगने वाले एक्सपोजर कैंप में जाएंगे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले मुक्केबाज जून में चीन में होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में हिस्सा लेंगे। बॉक्सिंग वर्ल्ड कप सीरीज-2 का आयोजन 15 से 20 जून तक चीन में किया जाएगा। प्रमुख नतीजे ट्रेडिशनल ट्रायल सिस्टम लौटा, प्लेयर्स की दो राय BFI ने एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले बॉक्सर्स को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सीधे क्वालिफाई माना था। जिन वेट कैटेगरी के बॉक्सर फाइनल में नहीं पहुंचे थे, उनका चयन प्रदर्शन के अंकों के आधार पर होना था। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने इन वेट कैटेगरी के लिए ओपन ट्रायल्स से CWG और वर्ल्ड कप खिलाड़ियों के चयन के निर्देश दिए। साथ ही, पारदर्शिता की कमी के कारण असेसमेंट सिस्टम सस्पेंड कर दिया था। अधिकांश मुक्केबाजों ने SAI के फैसले को सही ठहराया। इंटरनेशनल बॉक्सर्स का कहना है कि ट्रायल सिस्टम ज्यादा निष्पक्ष है। एक मुक्केबाज ने कहा- 'ट्रायल में सब कुछ सामने होता है। अगर मैं हारता हूं, तो मुझे पता है कि कहां कमी रह गई, जबकि पुराने सिस्टम में हमें हफ्तों लिस्ट का इंतजार करना पड़ता था।' हालांकि, कुछ मुक्केबाजों का मानना है कि इससे चुनिंदा राज्यों का दबदबा बढ़ेगा। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रिपोर्ट- खिलाड़ियों का पैसा अफसरों की खेल सुविधाओं पर खर्च, स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट बनाए जिस पैसे से ओलिंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मिलनी थी, उससे दिल्ली के बड़े अधिकारी अपने रिहायशी इलाकों में स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट चमका रहे हैं। यह खुलासा 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसके अनुसार नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (NSDF) का करोड़ों रुपया ब्यूरोक्रेट्स की सोसायटियों और क्लबों में डाइवर्ट किया गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL का गणित- मुंबई ने पंजाब का खेल बिगाड़ा:प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे; चेन्नई के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा
    Next Article
    IPL में आज चेन्नई vs लखनऊ:CSK ने पिछले तीनों मैच जीते; हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबरी पर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment