Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेली अस्पताल में कैश काउंटर का स्थान बदला जाएगा:लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति, फरवरी अंत तक होगी नई व्यवस्था

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के बेली अस्पताल में मरीजों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी लंबी लाइनों की परेशानी। जिला अस्पताल तेज बहादुर सपू (बेली) अस्पताल प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के लिए कैश काउंटर का स्थान बदलने का फैसला लिया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। वर्तमान में अस्पताल की गैलरी में स्थित कैश काउंटर पर जगह की कमी के कारण हमेशा लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। इससे मरीजों को न केवल इंतजार करना पड़ता है आने-जाने में भी परेशानी होती है। ओपीडी में प्रतिदिन हजारों मरीज पहुंचते हैं। जिन्हें जांच शुल्क जमा करने के लिए घंटों खड़ा रहना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या का समाधान करते हुए कैश काउंटर को नई जगह पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नई व्यवस्था से मरीजों को तेजी से फीस जमा करने और रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा मिलेगी। इससे ओपीडी की भीड़ कम होगी और मरीजों का समय बचेगा। अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट की पाबंदी हटी:हल्के वाहन 100 और भारी 80 किमी प्रतिघंटा से चलेंगे, हर रोज गुजरती हैं 35 हजार गाड़ियां
    Next Article
    अमरोहा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कोर्ट के ऑफीशियल मेल पर ई-मेल आया, बम स्क्वायड को बुलाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment