Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कोर्ट के ऑफीशियल मेल पर ई-मेल आया, बम स्क्वायड को बुलाया गया

    7 hours ago

    1

    0

    जनपद न्यायालय अमरोहा को एक ईमेल के माध्यम से बम ब्लास्ट की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। जिला जज ने बताया कि न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर यह संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 12:15 बजे न्यायालय परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही न्यायालय प्रशासन और पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई। न्यायालय परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजन से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों का पालन करें और जांच में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने को कहा गया है। सर्किल सीओ अवध भान सिंह भदोरिया ने पुष्टि की कि कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग सख्त कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेली अस्पताल में कैश काउंटर का स्थान बदला जाएगा:लंबी लाइनों से मिलेगी मुक्ति, फरवरी अंत तक होगी नई व्यवस्था
    Next Article
    बिजनौर में किसानों का प्रदर्शन, पीएम को ज्ञापन भेजा:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि-पशुपालन शामिल न करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment