Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाल संरक्षण पर पुलिस सख्त, दिए निर्देश:एएचटी और एसजेपीयू बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह रोकने के दिए आदेश

    13 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जनपद में बाल अपराधों की रोकथाम और बाल संरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस कार्यालय सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना और विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने की। बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति और गुमशुदा बच्चों से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार अनुसंधान की प्रगति, थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की भूमिका और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ समन्वय पर विशेष चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार ने बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम के लिए गांव-गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरियों और स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों से संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तत्काल पुलिस और बाल कल्याण समिति को देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाल अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई पर जोर दिया। निर्देश दिए गए कि पीड़ित बच्चों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। साथ ही, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और शहरी बस्तियों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर बाल अधिकारों के संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता बताई गई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बाल संरक्षण से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट से बागपत के किसान असंतुष्ट:देर से गन्ना भुगतान पर ब्याज की मांग, युवाओं को मिली सौगात
    Next Article
    अलीगढ़ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब होगा:औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी पंख लगेंगे, एक जनपद एक व्यंजन को मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment