Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब होगा:औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी पंख लगेंगे, एक जनपद एक व्यंजन को मिलेगा बढ़ावा

    16 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया। इस बजट से अलीगढ़ के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी पंख लगेंगे। 'ताला नगरी' के नाम से मशहूर अलीगढ़ को अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के बड़े हब के रूप में विकसित करने की राह भी गति पकड़ेगी। वहीं, स्मार्ट सिटी के दस शहरों में शामिल अलीगढ़ का विकास गति पकड़ेगा। औद्योगिक विकास को बल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर की योजनाओं के लिए 3822 करोड़ का बजट रखा गया है। अलीगढ़ MSME का केंद्र बनता जा रहा है। इसलिए यहां के कारोबारियों को औद्योगिक विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वहीं, स्वरोजगार योजना में 225 करोड़ की व्यवस्था होने से उद्योग का विकास होगा। एक जनपद एक व्यंजन को बढ़ावा मिलने से अलीगढ़ की चमचम को पंख लगेंगे। कारोबारी दिनेश शास्त्री और कपिल कुमार का कहना है कि एमएसएमई से लघु और सूक्ष्म उद्योग को गति मिलेगी। आईटीआई को भी होगा विकास जिले में कुछ आईटीआई खस्ताहाल हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ दौरे पर आए मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार के सामने आईटीआई लैब की बदहाली का मुद्दा रखा गया था। बुधवार को बजट में आईटीआई को एआई लैब के रूप में स्थापित करने की घोषणा की गई है। ऐसे में अलीगढ़ के शिक्षाविद यहां के लिए भी एआई लैब की मांग कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के तहत विकास बजट में नगर विकास पर भी जोर दिया गया है। इसमें भारत सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित 100 शहरों में से प्रदेश के दस शहरों का चयन किया गया था। इस शहरों में शामिल अलीगढ़ को इस बार भी बजट में रखा गया है। इससे शहर के विकास को गति मिलेगी। ​छात्राएं बोलीं–मिलेगा प्रोत्साहन टीआर डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने कहा कि सरकार को युवाओं रोजगार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बजट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह सोच अच्छी है, लेकिन लक्ष्य और भी बढ़ाना चाहिए था। वहीं, शादी अनुदान एक लाख रुपए करने से जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। शिक्षा और चिकित्सा पर दिया गया ध्यान टीआर कॉलेज के प्राचार्य प्रतिमा श्रीवास्तव का कहना है कि बजट में शिक्षा, चिकित्सा और महिलाओं पर भी ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारों को शिक्षा और चिकित्सा पर ध्यान देना चाहिए। मेधावी छात्राओं की स्कूटी पर भी सरकार ने बजट में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर अधिक होने से युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। ……………. पढ़ें बजट की ये भी जरूरी खबर… लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ का ये बजट पिछले साल से 12% ज्यादा है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं, इंफ्रास्टक्चर पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। अब बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की जगह 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे। प्रदेश में 60 मेडिकल कॉलेज हैं, 14 नए और खोले जाएंगे। 3 यूनिवर्सिटीज को भी शुरू किया जाएगा। केंद्र की तरह ही राज्य सरकार 7 शहरों को स्मार्ट सिटी डेवलप करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाल संरक्षण पर पुलिस सख्त, दिए निर्देश:एएचटी और एसजेपीयू बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह रोकने के दिए आदेश
    Next Article
    हापुड़ में टायर फटने से तीन वाहन टकराए:बेकाबू कार ने मारी टक्कर, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment