Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Black Sea में कमर्शियल जहाज पर हमला, 2 की मौत, Romania में घायल भारतीय का इलाज जारी

    12 hours ago

    1

    0

    रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोमवार को बताया कि ब्लैक सी में तीन भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज़ पर हमला हुआ, जिसमें दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और कई क्रू मेंबर घायल हो गए। घटना के बाद तीनों भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए। भारतीय मिशन ने बताया कि उनमें से एक घायल हो गया था और रोमानिया में उसका इलाज चल रहा है; मिशन अस्पताल के अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव मदद दे रहा है। ब्लैक सी में MV ROYAD MAMMADOV नाम के जहाज़ पर हमला हुआ। घायल क्रू मेंबर को इलाज के लिए रोमानिया ले जाया गया।दूतावास ने तीन भारतीयों के सुरक्षित होने की पुष्टि कीरोमानिया में भारतीय दूतावास ने शुरू में कहा कि उन्हें हमले की जानकारी मिली है और जहाज के क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे। रोमानिया में भारतीय दूतावास ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि हमें आज ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज MV ROYAD MAMMADOV पर हमले की जानकारी मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 2 लोगों (विदेशी नागरिकों) की मौत हुई है, जबकि कुछ क्रू सदस्य घायल हुए हैं और रोमानिया में उनका इलाज चल रहा है। आगे यह भी बताया गया है कि क्रू सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाद में मिशन ने भारतीय क्रू सदस्यों से संपर्क किया और पुष्टि की कि तीनों सुरक्षित हैं। उनमें से एक घायल हो गया था और रोमानिया के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।इसे भी पढ़ें: Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्सदूतावास ने कहा तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हमने उनसे बात की है। उनमें से एक घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है। हम अस्पताल के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। हम भारतीय क्रू सदस्यों की भलाई और सुरक्षा के लिए हर संभव मदद दे रहे हैं। भारतीय मिशन ने कहा कि घायल नाविक के इलाज के दौरान वे अस्पताल के अधिकारियों के साथ भी तालमेल बिठा रहे हैं। दूतावास ने कहा मिशन भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।इसे भी पढ़ें: Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलिभारतीय राजदूत ने अस्पताल में क्रू सदस्यों से बात कीरोमानिया में भारत के राजदूत मनोज महापात्रा ने कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल में इलाज करा रहे तीन भारतीय नागरिकों से बात की। उन्होंने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि तीनों भारतीय ठीक हैं और उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल मिल रही है। दूतावास ने बताया राजदूत मनोज महापात्रा ने कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल में इलाज करा रहे तीन भारतीय नागरिकों से बात की। उन्होंने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि तीनों ठीक हैं और उन्हें ज़रूरी देखभाल मिल रही है। राजदूत ने उन्हें हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राजील चुनाव में छाया रहा 'ट्रंप फैक्टर', किसी उम्मीदवार को स्पष्ट जनादेश नहीं; 25 अक्टूबर को होगा अंतिम फैसला
    Next Article
    Russia-Ukraine युद्ध रोकेगा भारत, आ गया जयशंकर का जवाब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment