Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्लेड हमले की घायल बोली- 'वो जानवर हैं, एनकाउंटर हो':कानपुर में हुआ था हमला, 25 टांके लगे; जीजा का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश

    10 hours ago

    1

    0

    ‘वो लोग जानवर हैं, उनका तो सीधे एनकाउंटर होना चाहिए। उन्होंने मेरे ऊपर ब्लेड से हमला किया, जिससे मेरे चेहरे पर 25 टांके लगे हैं। आदिल थाने में कह रहा था कि छूटकर आने के बाद वह फिर मेरे साथ यही करेगा। आदिल और जीशान अक्सर मेरे घर के बाहर आकर शराब पीते थे और सिगरेट का धुआं उड़ाते थे। मैंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे।’ ये कहना है कानपुर में रहने वाली रानी का। ऑटो ड्राइवर और उसके साथियों ने रानी पर ब्लेड से हमला कर उसका चेहरा खराब कर दिया था। रानी का कसूर इतना था कि अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आने से बचने के बाद उन्होंने ड्राइवर को टोक दिया था। ड्राइवर और उसके साथियों ने न केवल रानी पर ब्लेड से हमला किया बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों को भी ब्लेड मारकर घायल कर दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है। लेकिन पीड़िता को अभी भी आरोपियों की धमकी का डर सता रहा है। पहले जानिए पूरा मामला… एन-ब्लाक कच्ची बस्ती की रहने वाली पीड़ित रानी गुरुवार शाम को बाजार जा रही थी। उनके साथ उनकी बेटी पलक, गौशाला के पास रहने वाली बड़ी बहन राधा, किदवई नगर की छोटी बहन प्रीति और पति गौरव भी साथ थें। वह घर से निकलकर जूही थाने के सामने गली से मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से ऑटो चालक स्टंटबाजी करते हुए बगल से निकला। वह सड़क पर लहराकर ऑटो चला रहा था, जिससे वह बाल-बाल बचीं। उधर, थोड़ी दूर जाकर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। गलत तरीके से ऑटोा चलाने का जब उन्होंने विरोध किया तो ऑटो ड्राइवर आदिल, उसके साथी जीशान और मो. समीर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बहनोई गौरव ने विरोध किया तो सभी मिलकर पीटने लगे। रानी ने बताया कि आरोपियों ने बहनोई के प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की। अन्य परिजनों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ब्लेड निकालकर हमलावर हो गए। आरोपियों के घर की महिलाएं भी मारपीट करने पहुंच गईं। हालांकि, आसपास के मोहल्ले के कुछ लोग पहुंचे और बीच बचाव किया तो हमलावर भागे। उधर, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को डॉयल 112 पर सूचना दी लेकिन पुलिसवाले करीब एक घंटे बाद पहुंचे तबतक हमलावर भाग चुके थे। रानी के चेहरे पर 25 टांके, प्रीति के गाल पर 10 टांके परिवार के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने रानी के चेहरे पर 25 टांके लगाए। जबकि उनकी बहन प्रीति के गाल पर करीब 10 टांक लगाने पड़े। रानी ने बताया कि बेटी पलक के बाएं हाथ में चोट है। जूही पुलिस बोली- किदवईनगर थाने जाओ… रानी ने बताया- मुझ पर ब्लेड से हमला होता देख बेटी पलक और छोटी बहन प्रीति बचाने पहुंचीं तो ऑटो सवार आदिल ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। बीच–बचाव करने पर बहनोई गौरव को भी पीटा। मेरे पति के पेट पर ब्लेड से हमला कर दिया। हम लोग लहुलूहान हालत में जान बचाकर भागते हुए जूही थाने पहुंचे। यहां पुलिसवालों ने कहा- यह मामला हमारे एरिया का नहीं है। आप लोग किदवई नगर थाने जाओ। मेरी बहन खून से लथपथ थाने के बाहर रोती रही। कुछ देर बाद किदवईनगर थाने से दो पुलिसवाले पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद हम लोगों की जान बची। हम लोग तो ऑटो पलटने के बाद देखने गए कि कोई घायल तो नहीं… हमले के बाद रानी की बेटी पलक घर में भी खुद को डरा हुआ महसूस कर रही। उसने कहा- ऑटो सवार तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी। ऑटो पलटने के बाद हम लोग हेल्प करने पहुंचे थे। मेरी मम्मी ने सिर्फ इतना कहा कि देख कर नहीं चला पाते हो। इतने में ही युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हम पर हमला कर दिया। वे लोग हमें पुलिस के पास जाने नहीं दे रहे थे। घायल बहन प्रीति ने बताया कि हम अपनी बहन के घर घूमने आए थे। मैं अपनी बहन से थोड़ी दूर पर थी। एक जगह मैंने देखा कि बहुत भीड़ लगी हुई है, मैं वहां अपनी बहन को ढूंढती हुई पहुंची तो देखा कि वो लोग मेरी बहन को मार रहे थे। बहन को बचाने में मुझे और मेरे पति गौरव पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। आदिल और जीशान को पुलिस ने भेजा जेल उधर, इस मामले में पुलिस ने आरोपी आदिल और जीशान को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पीड़ित रानी की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आदिल, जीशान समेत 3 अज्ञात पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में महिला बोली- मेरा पति नपुंसक, सुहागरात नहीं मनी:अमीरी दिखाकर शादी की, कहता है- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा ‘मैं आज तक सुहागरात नहीं मना सकी। मेरा पति नपुंसक है। बोलता है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। ससुराल वाले भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।’ ये आरोप कानपुर की एक महिला ने अपने पति पर लगाए। उसने पति समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज कराई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रीसेट' मोड में बांग्लादेश... भारत से रिश्ते पर ढाका के बदल गए सुर
    Next Article
    नसीमुद्दीन ने सपा जॉइन की, बोले- सत्ता बदलनी है:अखिलेश साथ लेकर ऑफिस पहुंचे; औवेसी की धार कुंद करने का पहला कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment