Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर अस्पताल में रविवार आधी रात को भी निगरानी:निदेशक खुद करेंगे निरीक्षण, डॉक्टरों और स्टाफ को सख्त निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    प्रदेश के सबसे बड़े प्रांतीय अस्पताल बलरामपुर चिकित्सालय (756 बेड) में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने रविवार और शाम की वार्ड राउंड की परंपरा शुरू की है। रविवार को उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही आगे के लिए भी नियमित राउंड लेने के निर्देश भी दिए। रविवार को भी खुला रहा प्रशासनिक कार्यालय विधानसभा सत्र को देखते हुए रविवार को भी अस्पताल का प्रशासनिक कार्यालय खुला रहा। निदेशक ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, आपातकालीन तैयारियों और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। नर्सिंग स्टाफ को दिए सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान निदेशक ने नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि हर मरीज की भर्ती की तारीख, बीमारी, इलाज और संबंधित डॉक्टर के राउंड की पूरी जानकारी उन्हें होनी चाहिए। यह भी जांची जाएगी कि डॉक्टर समय पर वार्ड में आकर मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं या नहीं। अस्पताल प्रशासन ने गंभीर मरीजों की निगरानी पर विशेष जोर दिया है। निदेशक ने वार्डों में भर्ती गंभीर मरीजों की स्थिति, इलाज और रिकॉर्ड की विस्तार से समीक्षा की। सुबह, शाम और देर रात होगी मॉनिटरिंग अस्पताल में अब त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। सुबह और शाम नियमित राउंड के अलावा देर रात निरीक्षण के लिए अलग टीम बनाई गई है। निदेशक खुद रात 12 से 1 बजे के बीच अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी, आईसीयू और नाइट ड्यूटी की औचक जांच करेंगे। मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से नाइट ड्यूटी और इमरजेंसी सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज मिलेगा। निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल में निरीक्षण और निगरानी का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएसबीटी बस स्टैंड पर ट्रांसफार्मर से फिर चोरी:25 दिन में दूसरी वारदात, पुलिस को अब भी सफलता नहीं
    Next Article
    बदायूं में गर्भवती महिला को सांप ने काटा, मौत:परिजन झाड़फूंक में लगे रहे, अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment