Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी:बोले- सपा की पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बन गई है, जब सरकर रही तो सैफई में बैठेकर परिवार को संरक्षित किया

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को कानपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बड़े भाई के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उधोग एवं उद्यम निदेशालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने सपा की पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बन गई है। बैठक में एमएसएमई और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 90 लाख से ज्यादा एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिनसे करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। सरकार का फोकस रोजगार, स्वरोजगार और उद्योगों से अधिक लोगों को जोड़ने पर है। बोले- उद्योग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा यूपी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में उद्योग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार लगातार निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए काम कर रही है। अधिकारियों के साथ बैठक में भी इसी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। सपा पर साधा निशाना मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि “पीडीए अब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बनकर रह गई है।” उन्होंने कहा कि सपा का गठन मुलायम सिंह यादव ने पिछड़ों की राजनीति के लिए किया था, लेकिन जब भी पार्टी सत्ता में रही, उसका एजेंडा केवल परिवार के लोगों को संरक्षित करना रहा। उन्होंने कहा कि “सैफई तक सीमित राजनीति कर परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया गया, जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। मजदूरों के विरोध पर बोले- कुछ लोग चला रहे निगेटिव एजेंडा मजदूरों के विरोध और प्रदर्शन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के मुद्दों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निगेटिव एजेंडा चलाकर श्रमिकों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम लगातार श्रमिकों के संपर्क में हैं। विभाग भी उनसे बातचीत कर रहा है। उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और सहमति के आधार पर समाधान निकाला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर की बेटियों ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा:DM ने बेटियों को किया सम्मानित, बोले- डायरी बनेगी नई पीढ़ी की प्रेरणा
    Next Article
    रामपुर में ईद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक:विहिप-बजरंग दल ने गौकशी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment