Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में बाढ़ के खतरे से पहले प्रशासन अलर्ट:संवेदनशील कटान बिंदुओं पर फ्लड फाइटिंग कार्य तेज

    23 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में संभावित बाढ़ और नदी कटान के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनपद में तटबंधों की सुरक्षा के लिए फ्लड फाइटिंग कार्यों में तेजी लाई गई है। कोडरीघाट तटबंध सहित अन्य संवेदनशील कटान बिंदुओं पर कटान रोधी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी क्षति को समय रहते रोका जा सके। प्रशासन द्वारा तटबंधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए आवश्यक सामग्री, मशीनरी और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, तथा जहां अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है, वहां तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू किए जा रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- जनपद के सभी संवेदनशील कटान स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। आवश्यकता के अनुसार तत्काल बचाव और कटान रोधी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें। संभावित बाढ़ की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज एसपी का देर रात थाने का निरीक्षण:मालखाना-बैरक जांचे, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    साइबर क्राइम की मास्टरमाइंड महिला सहित 6 अरेस्ट:वाराणसी में पोस्टमैन भी गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment