Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर क्राइम की मास्टरमाइंड महिला सहित 6 अरेस्ट:वाराणसी में पोस्टमैन भी गिरफ्तार, साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में पुलिस नेसाइबर ठगी करने वाले गिरोह का रविवार को पर्दाफाश किया है। सिगरा थाने में दर्ज मुकदमे में 76 लाख से अधिक की साइबर ठगी में संलिप्त मास्टरमाइंड महिला सहित एक पोस्टमैन और चार अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमैन की मदद से महिला सरगना पहले लोगों के आधार कार्ड पर सिगरा का एड्रेस लिखवाती थी। उसके बाद अकॉउन्ट खुलवाकर एटीएम, पासबुक और अन्य बैंक किट उस एड्रेस की जगह पोस्टमैन की सहायता से अपने पास मंगवाकर साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों को बेच देती थी। इस गिरोह को मीडिया के सामने पेश करते हुए डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया की इनकी ऊपर देश के अलग-अलग हिस्से में कुल 21 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। अभी तक ये लोग सिगरा थानाक्षेत्र में 76 लाख 44 हजार 476 रुपए का साइबर फ्राड कर चुके हैं। म्यूल अकाउंट से कर रहे थे साइबर फ्राड डीसीपी क्राइम नीती कादयान ने बताया - प्रदेशव्यापी मिशन चल रहा है। इसी क्रम में साइबर थाना और सिगरा पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्राड गिरोह को पकड़ा है। जो म्यूल अकाउंट खुलवाते थे। इसमें चार लोग सोनभद्र के और दो वाराणसी के रहने वाले हैं। इनकी एक और लेयर है जिसे हम पता कर रहे हैं। इनके पास से कई सारी पासबुक, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड मिले हैं। साथ ही एक अकॉउन्ट में 6 लाख रुपए भी मिले हैं। इनके ऊपर 21 शिकायतें दर्ज हैं। टेली कॉलिंग से देती थी 5 हजार का लालच नीतू कादयान ने बताया - इस पूरे गिरोह की सरगना म्योरपुर की रहने वाली माला है। वह टेली कॉलिंग के माध्यम से लोगों को प्रलोभन देती थी। उन्हें 5 हजार रुपए देकर उनकी डिटेल लेकर म्यूल अकॉउन्ट खुलवाती थी। इन अकाउंट से साइबर फ्राड के पैसों का लेनदेन किया जाता था। इस गैंग में दो लड़के ऐसे पकड़े गए हैं, जो आधार कार्ड को एडिट करके उसमें फोटो और एड्रेस चेंज कर देते थे। इससे सब उनके एड्रेस पर पहुंचता था। वाराणसी में किया 76 लाख का फ्राॅड डीसीपी क्राइम ने बताया- इन सभी को साइबर क्राइम की टीम और सिगरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में ओम पब्लिक स्कूल तिराहा, महमूरगंज, थानाक्षेत्र भेलूपुर से गिरफ्तार किया है। थाना सिगरा पर इनके ऊपर दो मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें इन्होंने 76 लाख रुपए का फ्रॉड किया है। पकड़ी गई लड़की मास्टरमाइंड डीसीपी ने बताया - लड़की ही पूरे गैंग का संचालन कर रही थी। ये लोग सोनभद्र, वाराणसी, जौनपुर और बलिया में पूरा नेटवर्क संभाल रहे थे। ये टेली कलिंग के जरिए लोगों को बहका रहे थे। इनकी जो दूसरी लेयर है वह बिहार से ऑपरेट हो रही है। देश के अन्य हिस्सों में ऐसा कार्य किया जा रहा है, इस पर हम जांच कर रहे हैं। जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। ऐसे करते थे फ्राड डीसीपी ने बताया - अपराधियों की ओर से लोगों को कुछ पैसे की लालच देकर सबसे पहले व्यक्ति के आधार कार्ड में अंकित स्थाई पते को एडिट कर सिगरा क्षेत्र का निवासी दिखाते थे। जिसके बाद कूटरचित आधार कार्ड को लेकर बैंक में जाकर आधार कार्ड धारक के नाम पर खाता खुलवाते थे। खुले हुए बैंक खाते का किट (चेकबुक, एटीएम) कुटरचित नए पते पर डिलेवरी होने से पहले ही पोस्टमैन से सीधे ले लेते थे। उस किट में बैंक खाते, लिंक मोबाइल सिम को पैक कर कोरियर के माध्यम से साईबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इनकी गिरफ्तारी हुई-
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बाढ़ के खतरे से पहले प्रशासन अलर्ट:संवेदनशील कटान बिंदुओं पर फ्लड फाइटिंग कार्य तेज
    Next Article
    हापुड़ में देवनंदिनी अस्पताल में लगी आग:32 मरीज, 3 नवजात समेत सभी सुरक्षित निकाले गए, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment