Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में गैस सिलेंडर के लिए अफरा-तफरी:सुबह से लोग 2 दिन से लाइन में लगने को मजबूर, सर्वर ठप होने बढ़ी दिक्कत

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के विभिन्न गैस गोदामों और एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई लोग दो-दो दिन से सुबह तड़के ही लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें दोपहर तक भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस गोदामों में सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें समय पर वितरित नहीं किया जा रहा है। इस स्थिति से आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज के लिए गैस पर निर्भर परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता कमाल अहमद ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से सुबह सहरी के समय ही गैस एजेंसी पर पहुंच जाते हैं। दोपहर तक गोदाम के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उन्हें अब तक गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि आज भी वह सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। गैस सिलेंडर की गाड़ी तो आ चुकी है, लेकिन वितरण कब तक होगा, यह स्पष्ट नहीं है। वहीं, शिक्षक विकास ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह स्कूल से छुट्टी लेकर सुबह से ही गैस लेने के लिए लाइन में खड़े हैं। लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि गोदाम के बाहर लंबी कतार लगी हुई है और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में छावनी में तब्दील हुई जामा मस्जिद:जुमे की नमाज पर भारी फोर्स तैनात, आसमान में ड्रोन का पहरा
    Next Article
    महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप:पति पुलिस के सामने बैठकर करता रहा भोजन, मायके वालों को नहीं दी खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment