Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में गैस के लिए लोग लाइन में लगे:डिस्ट्रिब्यूटरों ने गैस की कमी होने से किया इंकार, प्रशासन ने होम डिलीवरी के दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में इन दिनों गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग दोपहर की तेज धूप में घंटों खड़े होकर गैस लेने को विवश हैं। इन कतारों में रोजेदार भी शामिल हैं, जो सिलेंडर प्राप्त करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। मौदहा स्थित गैस डिलीवरी केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग अपने सिलेंडर लेकर कतार में खड़े दिखे। कई उपभोक्ता मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से सिलेंडर लेकर केंद्र तक पहुंच रहे हैं और घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। केंद्र के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें तपती धूप में दो-दो घंटे तक खड़ा रहना पड़ रहा है, तब कहीं जाकर गैस मिल पाती है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर राजेंद्र माधुपीय ने गैस की कमी से इनकार किया है। उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिससे लोग घबराकर पहले से सिलेंडर लेने के लिए कतार में लग रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होम डिलीवरी फिलहाल इसलिए बंद की गई थी क्योंकि डिलीवरी कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की थी। इस मामले पर एसडीएम कर्णवीर सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने ईद के मद्देनजर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में गैस डिस्ट्रीब्यूटरों को होम डिलीवरी व्यवस्था तुरंत बहाल करने और आम लोगों को गैस के लिए किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल और गैस की आपूर्ति को लेकर विभिन्न चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसी आशंका के चलते आम लोग पहले से गैस सिलेंडर का इंतजाम करने में जुट गए हैं। यही कारण है कि हमीरपुर की कई गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस लेने जा रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत:गोरखपुर में सुदामा गैस एजेंसी से 1 KM पहले हादसा, 3 दिन से गैस के लिए भटक रहा था परिवार
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:पुलिस ने की सतर्क निगरानी, एसपी नगर ने सुरक्षा का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment