Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप:पति पुलिस के सामने बैठकर करता रहा भोजन, मायके वालों को नहीं दी खबर

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र के शुकुल उमरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर पीटकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के लगभग 17 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन आरोपी पति को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। मृतका की पहचान कल्पना (42) के रूप में हुई है, जो गांव निवासी रामबली धुरिया की पत्नी थीं। उनकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक दिव्यांग है। गुरुवार शाम घर के अंदर कल्पना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना नहीं दी गई। मृतका के भाई ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौत से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। भाई के अनुसार, कल्पना के गले पर फांसी के फंदे के निशान थे और उसकी पीठ पर भी चोट के गहरे निशान मिले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों को सिखा-पढ़ाकर रस्सी को जला दिया गया है, जो सीधे तौर पर हत्या का मामला दर्शाता है। शुक्रवार सुबह पति और अन्य परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मायके वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सीओ लंभुआ अर्पित कपूर और चांदा एसओ अमित मिश्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी पति आराम से बैठकर भोजन करता रहा। जांच के बाद एसओ आरोपी को हिरासत में लिए बिना ही लौट गए। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पति की पहली पत्नी की भी गर्भावस्था के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, और उस मामले में भी उस पर आरोप लगे थे। इसके अतिरिक्त, आरोपी का नाम अपने पिता की मौत के मामले में भी सामने आया था। गांव में उसके प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है, और इसी को लेकर कल्पना से विवाद होने की बात कही जा रही है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में गैस सिलेंडर के लिए अफरा-तफरी:सुबह से लोग 2 दिन से लाइन में लगने को मजबूर, सर्वर ठप होने बढ़ी दिक्कत
    Next Article
    प्रशासन ने अवैध खनन पर आधी रात को कार्रवाई की:एएसपी और खनन अधिकारी की संयुक्त छापेमारी में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment