Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में मादा गुलदार को पकड़ने में जुटा वन विभाग:गन्ने के खेत से तीन शावक मिलने से दूर-दूर तक दहशत

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के गांव मटौरामान में गन्ने के खेत से गुलदार के तीन शावक मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मादा गुलदार की संभावित मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई है। विभाग ने गांव के पास पिंजरा लगाकर निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। देंखे नन्हें शावकों की तस्वीरें… शावकों के मिलने से वन विभाग अलर्ट गन्ने के घने खेत में तीन गुलदार शावकों के मिलने की पुष्टि होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर दिया है। वन विभाग का मुख्य उद्देश्य अब शावकों की मां यानी मादा गुलदार को सुरक्षित तरीके से पकड़ना है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संभावित रास्तों पर लगाया गया मजबूत पिंजरा वन विभाग ने मादा गुलदार की संभावित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए खेत के पास एक मजबूत पिंजरा स्थापित किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शावकों के पास आने के दौरान मादा गुलदार पिंजरे में फंस सकती है। टीम लगातार आसपास के इलाकों में निगरानी कर रही है। पिंजरे के आसपास आवाजाही पर रोक वन विभाग ने पिंजरे के आसपास ग्रामीणों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ जमा होने से गुलदार सतर्क हो सकती है और पकड़ में आने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए लोगों से पिंजरे के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। ग्रामीणों के साथ की गई विशेष बैठक घटना के बाद वन अधिकारियों ने गांव में एक विशेष बैठक भी आयोजित की। इस दौरान ग्रामीणों को पूरी स्थिति की जानकारी दी गई और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि जब तक मादा गुलदार को पकड़ा नहीं जाता, तब तक क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। खेतों में अकेले न जाने की सलाह वन विभाग ने ग्रामीणों को कई जरूरी निर्देश दिए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे खेतों में अकेले न जाएं, बल्कि समूह में जाएं और अपने साथ लाठी-डंडा रखें। साथ ही खेतों में जाते समय शोर मचाते हुए चलने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी जंगली जानवर की मौजूदगी होने पर वह दूर चला जाए। बच्चों को शाम के बाद घर में रखने की अपील वन विभाग ने ग्रामीणों से यह भी कहा है कि शाम ढलने के बाद बच्चों को घर के अंदर ही रखें और पिंजरे वाले क्षेत्र के आसपास भीड़ न लगाएं। डिप्टी वन रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि पिंजरा लगा दिया गया है और टीम लगातार 24 घंटे निगरानी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस; VIDEO:शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी; सूर्यकुमार-रोहित शामिल हो सकते
    Next Article
    अफसर की मां बोली-ठाकुरों ने मिलकर बेटे को मार दिया:बदायूं में पिता बोले- CGM भी मिला हुआ; DGM को दौड़ाकर 2 गोली मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment