Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में होली-रमजान पर सुरक्षा चाक-चौबंद:आईजी अमित पाठक ने संभाली कमान, पुलिस ने किया पैदल गश्त

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में होली और रमजान के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में देवीपाटन रेंज, गोंडा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमित पाठक ने बलरामपुर का दौरा किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। व्यापारियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके। पुलिस महानिरीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शरारती तत्वों की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। जनपद पुलिस ने बताया कि होली और रमजान दोनों के सम्मान को बनाए रखते हुए शांति, सौहार्द और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि सभी नागरिक मिल-जुलकर त्योहारों का आनंद ले सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली-रमजान साथ, पुलिस हाई अलर्ट:5 जोन-13 सेक्टर में बंटा मैनपुरी, एसपी ने संभाली कमान; होली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
    Next Article
    अजय राय लखनऊ में हाउस अरेस्ट:संविदाकर्मी की मौत पर शोक जताने जा रहे थे, पुलिस ने रोका; प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा- मेरे जाने से क्या बदल जाएगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment