Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 930 रुपए के विवाद में पनीर विक्रेता पर-हमला:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने पनीर विक्रेता पर चाकू से हमला करने के आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया है। बीबीजई हद्दफ का रहने वाला नईम ने यह हमला महज 930 रुपये के विवाद को लेकर किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। यह घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनीबाग के पास शनिवार शाम को हुई थी। मोहल्ला लोधीपुर निवासी मनोज प्रजापति अपनी पनीर की दुकान पर थे, जब उन पर हमला किया गया। घायल मनोज ने शुरुआत में हमलावर का नाम आसिफ बताया था, लेकिन पुलिस की जांच में नईम का नाम सामने आया। जांच के अनुसार, मनोज ने कुछ समय पहले दूसरे पनीर विक्रेता नईम से पनीर खरीदा था। नईम उधार दिए गए 930 रुपये लेने मनोज की दुकान पर आया था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नईम ने मनोज पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद मनोज को लहूलुहान हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम को ईदगाह स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी नईम ने 930 रुपये के विवाद को लेकर हमला करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर प्रदर्शन:शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी, जफर खान बोले-जुल्म के खिलाफ नहीं झुके खामेनाई
    Next Article
    संभल के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर अलीगढ़ के युवक की मौत:ननिहाल से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर, नाराज छोटे भाई को बुलाने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment