Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर अलीगढ़ के युवक की मौत:ननिहाल से लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर, नाराज छोटे भाई को बुलाने आया था

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में अलीगढ़ के जीतू कुमार (31) की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई को ननिहाल से वापस घर ले जाने के लिए आया था और अकेले ही लौट रहा था, तभी एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास हुई। मृतक जीतू कुमार (31) अलीगढ़ जिले के जीरौली थाना क्षेत्र के लोहागढ़ गांव का निवासी था। उसकी ननिहाल गुन्नौर कस्बे के जुलेपुरा में है। जीतू का छोटा भाई अमित कुमार किसी बात पर नाराज होकर अपनी ननिहाल आ गया था। परिजनों के अनुसार, जीतू रविवार सुबह अपने भाई को मनाने ननिहाल आया था। शाम करीब 5 बजे वह अकेले ही अपनी बाइक से घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और जीतू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीतू अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां अंगूरी देवी, पत्नी प्रीति, एक बेटा कन्हैया और दो बेटियां हैं। पूरे घर की जिम्मेदारी जीतू के कंधों पर थी। इस दुखद घटना से परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि जीतू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 930 रुपए के विवाद में पनीर विक्रेता पर-हमला:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया
    Next Article
    देवरिया में पेट्रोल पंप संचालकों की सांकेतिक हड़ताल:सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जताया विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment