Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:DCM चालक ने लिफ्ट देकर दोस्त के साथ की थी दरिंदगी

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें चारो काफरी मोड़ के पास से पकड़ा। इस दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया डीसीएम ट्रक और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को देवरिया जिले के सलेमपुर थाने से अपहरण और पॉक्सो एक्ट का एक मामला जीरो एफआईआर के तहत कोतवाली देहात में दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, 19/20 सितंबर की रात एक नाबालिग लड़की घर से नाराज होकर बाहर निकल गई थी। मुख्य सड़क पर पहुंचने के दौरान डीसीएम चालक ने उसे बहलाकर ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस मामले में कोतवाली देहात में बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी डीसीएम ट्रक के साथ चारो काफरी मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी डीसीएम के ऊपर बने कैरियर से कूदकर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान सामून पुत्र शौकत अली और वकील पुत्र बरकत अली के रूप में हुई। दोनों सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के मीरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान दोनों को चोटें आईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बलरामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डीसीएम ट्रक (UP-34 ET 0176) बरामद किया। इसके अलावा आरोपी सामून के पास से iQOO कंपनी का ग्रे रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में गणेश विसर्जन पर 72 घंटे का डायवर्जन:मुरादनगर की ओर भारी वाहनों की नो-एंट्री, 23 से 26 सितंबर तक बदला रहेगा रूट
    Next Article
    सीओ सिटी ने 181 स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया:उन्नाव में मिलीं कुछ खामियां, पीड़िता से बातचीत कर जानीं समस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment