Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एसपी ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    5 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बैठने, प्रकाश, प्रवेश द्वार और सुरक्षा व्यवस्था सहित अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी निगरानी और सुदृढ़ प्रवेश व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश के लिए परीक्षा कक्षों की सुव्यवस्थित व्यवस्था और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न हो और अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण मिले। गुरुवार शाम देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील और जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में MBBS छात्र फंदे पर लटका:रिजल्ट में बैक आने से था परेशान, अगले दिन थी ऑनलाइन पैरेंट्स मीटिंग
    Next Article
    गोरखपुर-वाराणसी रूट की 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त:कई का बदला रहेगा रास्ता, 13-25 मार्च तक यातायात प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment