Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी गिरफ्तार:मुस्तकीम घायल, अवैध तमंचा, बाइक और गौवध के उपकरण बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह के अनुसार, यह घटना 12 और 13 मार्च की मध्य रात्रि करीब तीन बजे हुई। भोट थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गौकशी की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ग्राम बांसनगली से कोयला इन्ड्री रोड की ओर जाने वाली चकरोड पर पहुंची और संदिग्धों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान, अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल निवासी मुस्तकीम पुत्र अफसर कुरैशी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मुस्तकीम का साथी, अजीमनगर थाना क्षेत्र के खण्डिया निवासी मोवीन पुत्र नब्बू, अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और गौवध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। बरामद सामान में कुल्हाड़ी, गड़ासा, मीट काटने वाली दो छुरियां, रस्सियां, लकड़ी का गट्टा और कपड़े शामिल हैं। घायल आरोपी मुस्तकीम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम और उसका फरार साथी मोवीन दोनों ही शातिर अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में इंडक्शन की डिमांड 40%, रेट भी 10% बढ़ा:ग्राहक बोले- गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन, हालात नोटबंदी जैसे; विकल्प के लिए इंडक्शन खरीद रहे
    Next Article
    अलीगढ़ में छावनी में तब्दील हुई जामा मस्जिद:जुमे की नमाज पर भारी फोर्स तैनात, आसमान में ड्रोन का पहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment