Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में बस–बाइक की टक्कर से बस में लगी आग:युवक गंभीर घायल, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के ईसानगर-हसनपुर कटौली मार्ग पर सोमवार शाम तेज रफ्तार बस और बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद जोरदार थी। दुर्घटना के तुरंत बाद बस में आग लग गई और कुछ ही देर में वह धू-धू कर जलने लगी। बस में सवार यात्रियों ने अफरा-तफरी के बीच कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर गैस सिलेंडर रखा हुआ था। आशंका है कि टक्कर के बाद सिलेंडर के कारण आग भड़की, जिससे बस में तेजी से लपटें फैल गईं। देखिए 3 तस्वीरें… मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी, ईसानगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली उत्सव:सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक समरसता के साथ संपन्न
    Next Article
    DM ने मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण:होली पर एक्टिव रहने का निर्देश, मरीजों से बातचीत करके लिया फीडबैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment