Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में स्कूल-पंचायत भवनों में चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार:चोरी के लाखों का सामान बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस ने सरकारी स्कूलों और पंचायत भवनों में सिलसिलेवार चोरी करने वाले छह शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से एलसीडी, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, सीसीटीवी कैमरे सहित लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान और दो वाहन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। 12 फरवरी 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक हरे रंग की क्विड कार (UP50DC4576) को रोका। कार की तलाशी में चोरी का एलसीडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ। मौके से श्रवण उर्फ कृष्ण मोहन पाण्डेय और नीरज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों सचिन पाण्डेय, बब्लू पाण्डेय, विवेक कुमार तिवारी और वीरू उर्फ दीप नारायण पाण्डेय के साथ मिलकर कई स्कूलों व पंचायत भवनों में चोरी की वारदातें कबूल कीं। उनकी निशानदेही पर ग्राम गंगापुर बांकी के बाहर एक खंडहर मकान में छापा मारकर शेष चार आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। गिरोह का तरीका बेहद शातिराना था। वे पहले सरकारी प्राइमरी स्कूलों और पंचायत भवनों की रेकी करते थे। रात में सुनसान समय पर धावा बोलते थे और सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ते व डीवीआर निकाल लेते थे। सबूत मिटाने के लिए हार्ड डिस्क तोड़कर डेटा डिलीट कर देते थे। कंप्यूटर, एलसीडी, सोलर पैनल, इन्वर्टर, यूपीएस, प्रिंटर, वाईफाई डिवाइस जैसे कीमती सामान चुराकर खंडहर मकान में छिपा देते थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी के दौरान किसी मोटर वाहन का इस्तेमाल नहीं किया जाता था, ताकि शक न हो। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से क्विड कार और बजाज CT-100 मोटरसाइकिल, 13 एलईडी/एलसीडी/मॉनिटर, 5 सीपीयू, कीबोर्ड-माउस व अन्य कंप्यूटर एक्सेसरी, 2 प्रिंटर व कार्टेज, 2 यूपीएस, माइक्रोटेक सोलर इन्वर्टर, 5 सोलर पैनल, 6 सोलर बैटरियां, 4 डी-लिंक सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर मशीन, जियो व एयरटेल वाईफाई डिवाइस, गैस सिलेंडर, मोटर पंप, स्पीकर सेट सहित अन्य सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मुख्य आरोपी श्रवण उर्फ कृष्ण मोहन पाण्डेय के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा मित्रों के मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार:वित्तमंत्री बोले- महबूबा वाली शायरी मत सुनाया करो, अध्यक्ष केतकी सिंह पर भड़के
    Next Article
    पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव से मिला व्यापार मंडल:सुरक्षा, यातायात सुधार पर हुई सकारात्मक चर्चा, SP बोले- व्यापारी सुरक्षा सेल सक्रिय होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment