Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत एसपी सुकीर्ति माधव से मिला व्यापार मंडल:सुरक्षा, यातायात सुधार पर हुई सकारात्मक चर्चा, SP बोले- व्यापारी सुरक्षा सेल सक्रिय होगा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत के नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार भेंट का मुख्य उद्देश्य नए कप्तान का स्वागत करना और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू और जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने किया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। जिलानी ने मुख्य बाजारों और थोक मंडियों में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने चोरी व लूट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बीट स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने की भी मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण के कारण लगने वाले भीषण जाम की ओर एसपी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि बेतरतीब पार्किंग से व्यापार प्रभावित हो रहा है। महेंद्रू ने इस समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों के सहयोग से एक नया 'ट्रैफिक मास्टर प्लान' तैयार करने का सुझाव दिया। वहीं, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने नगर में सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने की मांग की। नवागत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन उनके मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसपी ने घोषणा की कि जनपद में 'व्यापारी सुरक्षा सेल' को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए व्यापारियों का सक्रिय सहयोग लेने की बात भी कही। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू, जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, सुनील वर्मा, नाहिद खान, ललित अग्नानी, विक्रांत, शैली शर्मा, आशीष लोधी, ऋषभ सिंह, शेरपुर नगर अध्यक्ष सलमान खान, रशीद अंसारी, रविंद्र पाल टुटेजा, गौतम गोहा, प्रीतम शर्मा, मुस्तकीम मलिक, हरीश सिंह, राजा हसन, विनोद गुप्ता, उज्जवल वर्मा, शेर सिंह, ताबिश, अभिलाष गुप्ता, रजी अंसारी, साबिर अंसारी, गौरव राणा, शुभम सक्सेना और गौरव दीक्षित सहित भारी संख्या में व्यापारिक नेता उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में स्कूल-पंचायत भवनों में चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार:चोरी के लाखों का सामान बरामद, आरोपियों को भेजा जेल
    Next Article
    मायावती पर आपत्तिजनक गीत: बसपा ने FIR की मांग की:रुचि यादव के होली गीत में अपमान का आरोप, हटाने की भी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment