Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में दो संविदा चालक बर्खास्त:महीनों से अनुपस्थित रहने पर निगम ने की कार्रवाई

    17 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में परिवहन निगम ने महीनों से बिना सूचना ड्यूटी से गायब दो संविदा चालकों को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई चालकों और परिचालकों की मनमानी पर प्रशासन के सख्त रुख का हिस्सा है। अन्य कर्मचारियों को भी कार्यशैली सुधारने की कड़ी चेतावनी दी गई है। परिवहन निगम के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट के अनुसार, संविदा चालक आशीष कुमार मिश्र और वीरेंद्र तिवारी 1 जनवरी से बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। उनकी अनुपस्थिति के कारण बस संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आशीष कुमार मिश्र को 29 जनवरी को नोटिस बोर्ड और विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 24 घंटे के भीतर ड्यूटी पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, उन्होंने इस निर्देश को नजरअंदाज कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगम ने इसे कार्य में बाधा मानते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी। इसी तरह, संविदा चालक वीरेंद्र तिवारी भी लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उनसे संपर्क करने के कई प्रयास विफल रहे। 17 जनवरी को उन्हें पत्र भेजकर तत्काल ड्यूटी जॉइन करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। लगातार अनुपस्थिति के कारण बस सेवाएं प्रभावित होने पर निगम ने उनकी भी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि चालकों और परिचालकों को नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। मनमानी करने वाले अन्य कर्मचारियों को मौखिक चेतावनी देकर अपनी कार्यशैली सुधारने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा:दोनों पालियों में 9 केंद्रों पर 4800 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    बांदा में UP SI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:3840 अभ्यर्थी दो पालियों में देंगे परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment