Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा:दोनों पालियों में 9 केंद्रों पर 4800 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा रविवार को जिले में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। जिला मुख्यालय उरई में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों का सघन दस्तावेज सत्यापन और जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। रविवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहले दिन की तरह इस दिन भी कुल 4800 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें कक्ष में बैठने की अनुमति दी जा रही है। उरई में 9 परीक्षा केंद्र, विशेष इंतजाम जिले के 9 परीक्षा केंद्र हैं – राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा का समय और प्रवेश व्यवस्था पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया गया, और 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। पहले दिन की उपस्थिति और सुरक्षा व्यवस्था परीक्षण के पहले दिन शनिवार को 4800 में से 1450 अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ गए थे। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए लगभग 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की निगरानी में परीक्षा पूरी तरह संचालित की जा रही है। तीन राजपत्रित अधिकारी और 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी मॉनिटरिंग उरई पुलिस लाइन से हो रही है। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को केवल पेन, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति थी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच भी की गई। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या नकल संबंधी गतिविधियों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में UPSI परीक्षा का दूसरा दिन:जूते-ज्वैलरी उतरवाकर मिली एंट्री, कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई परीक्षा
    Next Article
    बलरामपुर में दो संविदा चालक बर्खास्त:महीनों से अनुपस्थित रहने पर निगम ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment