Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में थानाध्यक्षों का फेरबदल:तुलसीपुर, ललिया और जरवा कोतवाली में नए प्रभारी नियुक्त

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए हैं। इस फेरबदल के तहत तुलसीपुर थाना समेत कई स्थानों पर नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती की गई है। नए आदेश के अनुसार तुलसीपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मीडिया सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे सुधीर कुमार सिंह को तुलसीपुर थाना का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। तुलसीपुर थाना में बदलाव की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही थी। सुधीर कुमार सिंह इससे पहले नगर प्रभारी निरीक्षक और एसओजी प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। आगामी चैत्र नवरात्र मेला और संभावित वीआईपी दौरे को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि मेले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की भी संभावना है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। ललिया और जरवा कोतवाली में नए प्रभारी यूपी-112 के प्रभारी संतोष मिश्र को ललिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं ललिया में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को अपराध प्रकोष्ठ में भेजा गया है। जरवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल को यूपी-112 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ योगेश प्रताप सिंह को जरवा कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के आसमान में सुबह से छाई हल्की धुंध:सीजन की सबसे ज्यादा गर्म रही रात, सामान्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ा
    Next Article
    NCERT ने क्लास 8 की बुक के ज्यूडिशियरी चैप्टर पर ‘बिना शर्त माफी’ मांगी, वापस ली किताब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment