Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के फोन घुमाने भर से रुक जाएगा युद्ध, UAE को भरोसा, मीडिल ईस्ट को जंग की आग से बचाने की उम्मीद भारत पर टिकी?

    3 hours from now

    1

    0

    इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो उसके जवाब में ईरान ने ना सिर्फ इजराइल को निशाना बनाया बल्कि उसने पूरे मिडिल ईस्ट के देशों को अपने निशाने पर ले लिया। इसमें सबसे ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन अटैक यूएई पर उसने किए। तमाम हमलों के बीच यूएई के लोग काफी जिंदा दिल नजर आए और वो लगातार होते इन हमलों के बीच अपना दैनिक काम जारी रखे हुए हैं। वो दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। वहीं यूएई की सरकार भी आम लोगों के साथ लगातार सड़कों पर उतर कर मुलाकात कर रही है और स्थिति को सामान्य बनाने का काम कर रही है। संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई साफ कह रहा है कि वह ईरान-इज़राइल संघर्ष में खिंचना नहीं चाहता और न ही वह अपनी जमीन को किसी भी पक्ष के लिए हमले का लॉन्चिंग पैड बनने देगा।इसे भी पढ़ें: 40 सेकेंड में UAE ने पहले तोड़ा शाहेद का घमंड, फिर Video जारी कर ईरान को दिखाई उसकी औकातभारत में यूएई के पहले राजदूत हुसैन हसन मिर्ज़ा ने एनडीटीवी से कहा है कि सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आता कि इस मामले में यूएई को क्यों घसीटा जा रहा है। इसमें शामिल होने की कोई वजह ही नहीं है। दरअसल अबू धाबी की स्थिति बेहद संवेदनशील है। एक तरफ वह ईरान का पड़ोसी है, तो दूसरी तरफ अब्राहम समझौते के तहत इज़राइल का साझेदार भी। लेकिन मिर्ज़ा के मुताबिक यही स्थिति यूएई को खास बनाती है। हम दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की राह निकाल सकते हैं। जब बात भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आई, तो मिर्ज़ा ने कहा कि मोदी का सम्मान सिर्फ खाड़ी देशों के नेताओं में ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता और कारोबारी जगत में भी है।इसे भी पढ़ें: खामनेई की मौत पर 46 हजार करोड़ का दांव, किस कंपनी ने लगाया सट्टायही भरोसा उन्हें इस संघर्ष में भी एक अहम मध्यस्थ बना सकता है। मिर्ज़ा ने कहा कि अगर मोदी जी ईरान और इज़राइल के नेताओं को सिर्फ एक फोन कॉल कर दें, तो यह मुद्दा सुलझ सकता है… यह टकराव खत्म हो सकता है। सिर्फ एक फोन कॉल। यह विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के उन दोनों योद्धाओं के साथ मजबूत संबंधों पर आधारित है, जो वर्तमान में उस युद्ध में लड़ रहे हैं जिसे उन्होंने हमारी धरती पर लड़ा जा रहा युद्ध कहा है। मिर्जा ने कहा कि वे हमारी धरती पर आपस में लड़ रहे हैं। यह अस्वीकार्य है। वह नागरिक मार्ग में रहने के लिए सतर्क थे। मैं सैन्य अधिकारी नहीं हूं। उन्होंने कहा और आगे बताया कि अब तक हुए मामूली नुकसान की रिपोर्ट उनके आकलन के अनुसार सही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद में बढ़ेगा टकराव! Speaker Om Birla के खिलाफ No Confidence Motion पर अड़ा विपक्ष, Congress ने रखी शर्त
    Next Article
    Trump शुरू करने वाले थे 'ऑपरेशन प्योंगयांग', किम ने निकाल दिया 5000 टन का युद्धपोत, अमेरिका के छूटे पसीने

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment