Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की संयुक्त गश्त:सुरक्षा मजबूत करने को समन्वय बैठक, अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) ने संयुक्त गश्त की। इस दौरान एक सीमा समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। यह बैठक बेलौरी और सब-राघवपुरी क्षेत्र में संपन्न हुई। एसएसबी की तरफ से उप निरीक्षक मस्त राम और अन्य जवान उपस्थित थे, जबकि एपीएफ बेलौरी का प्रतिनिधित्व उप निरीक्षक बुढ़ा बहादुर थापा और उनकी टीम ने किया। बैठक के दौरान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, नो-मेंस-लैंड को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से नियमित संयुक्त गश्त जारी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां लगातार मिलकर कार्य कर रही हैं। इसका उद्देश्य तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्पेक्टर की मौत को पुलिस ने हत्या माना:सुसाइड नोट ने चौंकाया, पुलिस बोली– मरने से 8 दिन पहले कोई लेटर क्यों लिखेगा
    Next Article
    CM की मां पर टिप्पणी, मौलाना का पुतला फूंका:रायबरेली में हिंदू युवा वाहिनी ने सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम रखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment