Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न, 3167 अभ्यर्थी शामिल:एग्जाम के दौरान सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से निगरानी

    16 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा का दूसरा दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दोनों पालियों में कुल 3167 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा के दौरान सीसीटीवी के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई। प्रशासन और पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सका। पहली पाली में कुल 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1596 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। इस दौरान 564 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एमएलके पीजी कॉलेज, भगवती आदर्श विद्यालय, एमपीपी इंटर कॉलेज, एमडीके इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज और एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग केंद्र पर आयोजित की गई। दूसरी पाली में भी 2160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 589 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा भी उन्हीं केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों के अंदर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीएसआई परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर विवाद:भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, कांग्रेस ने साधा निशाना
    Next Article
    प्रयागराज में कैलाश खेर के गीतों पर झूमे दर्शक:सरस मेला-2026 के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment