Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड बनवाया:पडरौना विधायक मनीष जायसवाल बोले- काम का नंबर जनता तय करेगी

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर की सदर विधानसभा पडरौना से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल का कहना है कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, मंडी और बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े काम हुए हैं। उनका कहना है कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और आने वाले समय में शहर की ट्रैफिक और सड़क चौड़ीकरण पर विशेष काम किया जाएगा। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक मनीष जायसवाल से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले चार साल में सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब:विधायक बनने के बाद पडरौना में मेडिकल कॉलेज, क्रिटिकल केयर सेंटर और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हुई। करीब 225 करोड़ रुपये की लागत से जिला जेल का निर्माण कराया गया। 20 करोड़ रुपये से मॉडल विद्यालय बन रहा है। बस स्टैंड और मंडी भी बनकर तैयार हो चुके हैं। बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए 33 केवी का सब-स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई गई। क्षेत्र की ज्यादातर सड़कों का निर्माण भी कराया गया है। सवाल :कौन सा काम अभी बाकी है? जवाब : विकास लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। पडरौना में ट्रैफिक और जाम बड़ी समस्या है। इसे देखते हुए कुशीनगर-पडरौना बाईपास और शहर की सड़कों को चौड़ा करने की योजना पर काम किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी को भी पूरा करने की जरूरत है। सवाल : क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब – टिकट देना या न देना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होता है। मैंने हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश की है और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। सवाल : कटकुईया चीनी मिल के मामले में क्या पहल हो रही है? जवाब – यह पुराना और जटिल मामला है। कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर इसे सुलझाने की कोशिश चल रही है। साफ जमीन को अधिग्रहित कर वहां उद्योग स्थापित करने की दिशा में प्रयास हो रहा है। साथ ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। सवाल : अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब – अपने काम का मूल्यांकन करना मेरा काम नहीं है। यह अधिकार जनता के पास है और वही तय करेगी कि मेरे काम को कितने नंबर मिलने चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में निकाली जाएगी आनंद जनजागरण यात्रा:अयोध्या के महंत राजूदास होंगे मुख्य अतिथि, 22 से 28 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान
    Next Article
    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी:सफाईकर्मी की बाइक लेकर भागा चोर, CCTV में कैद घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment