Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी:सफाईकर्मी की बाइक लेकर भागा चोर, CCTV में कैद घटना

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक सफाईकर्मी की बाइक चोरी हो गई। चोर ने पहले कॉलेज परिसर में रैकी की और फिर बाइक लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना 14 मार्च को दोपहर करीब एक बजे हुई। मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत राधा कृष्ण अपनी ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक नई बिल्डिंग के पीछे अन्य बाइकों के साथ खड़ी की थी और अंदर चले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक कंधे पर अंगौछा डाले कॉलेज में घूम रहा था। वह कई बाइकों को गौर से देख रहा था। उसकी नजर सफाईकर्मी की बाइक पर पड़ी। उसने पहले बाइक के पास जाकर हैंडल सीधा करके देखा और फिर आसपास के रास्तों की रैकी करने लगा। जब चोर को लगा कि अब बाइक ले जाना आसान होगा, तो वह उसी बाइक पर बैठ गया और हैंडल का लॉक तोड़ने लगा। लॉक खुलते ही आरोपी बाइक स्टार्ट कर तेजी से मौके से फरार हो गया। पीड़ित राधा कृष्ण ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें बाइक बरामद करने और चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड बनवाया:पडरौना विधायक मनीष जायसवाल बोले- काम का नंबर जनता तय करेगी
    Next Article
    गोरखपुर डिसेंट हॉस्पिटल का मैनेजर गिरफ्तार:मरीजों को बिना भर्ती किए लेता था हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment