Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर मतदाता सूची में 17.20% की कमी:पुनरीक्षण के बाद 13.10 लाख मतदाता, अंतिम सूची में शामिल

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 166 दिनों तक चले इस अभियान के बाद,10 अप्रैल 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की गई, जिसमें अब कुल 13,10,755 मतदाता पंजीकृत हैं। इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के परिणामस्वरूप मतदाता सूची में 17.20% की कमी दर्ज की गई है। यह कमी मुख्य रूप से डुप्लीकेट नामों को हटाने और जनपद छोड़ चुके गैर-निवासी मतदाताओं के नाम विलोपित करने के कारण हुई है, जिससे सूची अधिक शुद्ध और वास्तविक बन गई है। अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सौंपीं। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बताया। पुनरीक्षण से पहले जनपद में कुल 15,83,027 मतदाता थे। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में यह संख्या घटकर 11,71,827 हो गई थी। अंतिम प्रकाशन में यह संख्या बढ़कर 13,10,755 पर स्थिर हुई है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम मतदाता संख्या इस प्रकार है: तुलसीपुर (291) में 3,25,388, गैसड़ी (292) में 3,11,671, उतरौला (293) में 3,39,637 और बलरामपुर (294-अजा) में 3,34,059 मतदाता शामिल हैं। इस व्यापक अभियान में 4 विधानसभा क्षेत्रों में ERO (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) और AERO (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) का कड़ा पर्यवेक्षण रहा। 1805 बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया। सक्रिय भागीदारी निभाई राजनीतिक दलों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) और आम नागरिकों ने भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। SVEEP (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) गतिविधियों के माध्यम से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने मतदाता जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे अभियान को व्यापक समर्थन मिला
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सेंट्रल मार्केट पर कार्रवाई का विरोध:महिलाएं बोलीं- घर टूटे तो हम जहर खा लेंगे, सड़क पर डॉक्टर्स ओपीडी कर रहे
    Next Article
    संभावित प्रत्याशी ने हूटर बजाकर निकाला काफिला, VIDEO:शाहजहांपुर में खिड़की पर बैठकर खींचे गए फोटो, मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment