Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभावित प्रत्याशी ने हूटर बजाकर निकाला काफिला, VIDEO:शाहजहांपुर में खिड़की पर बैठकर खींचे गए फोटो, मंदिर में दर्शन कर की पूजा-अर्चना

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में एक संभावित प्रत्याशी और उनकी पत्नी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक लंबा काफिला निकाला। इस काफिले में हूटर बजाए गए और कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर वीडियो बनाए गए, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को इस काफिले के हूटर बजाते हुए वीडियो सामने आए हैं। कलान थाना क्षेत्र के निवासी अजय गुप्ता और उनकी पत्नी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदार होने का दावा किया हैं। उन्होंने जनता की सेवा करने का वादा करते हुए अपने प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने कमल के निशान वाले अंगौछे पहन रखे थे। बीते सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उनके समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समाप्त हुआ काफिला कार्यक्रम के बाद पति-पत्नी ने 20 से 25 कारों का एक काफिला निकाला। वे कार में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए सड़क पर निकले। यह काफिला करीब दस किलोमीटर तक चला और एक मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद समाप्त हुआ। काफिले के दौरान कुछ कार सवार एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे, जिससे राहगीरों और काफिले में शामिल अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। कई कारों में हूटर लगे थे, जिनका इस्तेमाल लोगों का ध्यान आकर्षित करने और अपना प्रभाव जमाने के लिए किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन से लेकर यातायात पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। प्रतिदिन हेलमेट न लगाए होने पर लोगों के तिराहो और चौराहों पर चालान काटे जाते है, लेकिन हूटर लगे वाहनों के वीडियो सामने आने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नही की गई। ऐसे में कार्रवाई में किए जा रहे भेदभाव पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर मतदाता सूची में 17.20% की कमी:पुनरीक्षण के बाद 13.10 लाख मतदाता, अंतिम सूची में शामिल
    Next Article
    उन्नाव में महिलाओं को मिला स्वरोजगार:मत्स्य विभाग और एनआरएलएम ने लॉन्च की फूड वेंडिंग कार्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment