Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैलेंस खत्म होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली:कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 मैसेज, लखनऊ समेत प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक

    3 hours ago

    1

    0

    बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। अब बैलेंस खत्म होने के बाद अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट लोड तक) बिजली सप्लाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी देने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बैलेंस 30 फीसदी होने पर पहला, 10 फीसदी पर दूसरा, बैलेंस खत्म होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले चौथा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां मैसेज भेजा जाएगा। रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, भले ही बैलेंस खत्म हो जाए। शक्ति भवन में रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है। जिन घरों में स्मार्ट मीटर हाल ही में लगाए गए हैं, वहां करीब 15 दिन की कन्वर्जन टाइम और उसके बाद 30 दिन, यानी कुल 45 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। दरअसल, बैलेंस खत्म होते ही स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं की बिजली कट जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। इसके विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा था। स्मार्ट मीटर में आ रही तकनीकी खामी मंत्री ने कहा कि स्मार्ट या प्रीपेड मीटर में जो टेक्निकल खामियां है। इसके बारे में जन प्रतिनिधियों ने भी जानकारी दी है। इस वजह से स्मार्ट मीटर पर रोक लगा दी गई है। एक तकनीकी समिति बनाई गई है। इसमें आईआईटी कानपुर के दो प्रोफेसर भी शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य विशेषज्ञ भी हैं। यह रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर लगाने की पूरी प्रक्रिया पर रोक रहेगी। प्रदेश में 82 लाख मीटर लग चुके हैं। इसमें से 70 लाख लोगों ने पेमेंट किया है। उपभोक्ताओं का भी यह कहना है कि पैसा भरने के बाद भी 5-6 घंटे तक का समय लग रहा है। इसे कुछ मिनट में कनेक्शन जुड़ने की प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए काम किया जा रहा है। सामान्य और गरीब उपभोक्ताओं को बिजली कटौती गर्मी में न झेलना पड़े। इसके कारण माइनस बैलेंस होने पर भी बिजली जुड़ी रहेगी। 12 लाख लोगों का कटा कनेक्शन प्रदेश में 82 लाख मीटर लग चुके हैं। इसमें से 70 लाख लोगों ने पेमेंट किया है। 12 लाख लोगों के कनेक्शन बिल नहीं जमा करने के कारण कटे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर नई तकनीक है। इसमें कोई समस्या नहीं होगी। स्मार्ट मीटर लगने पर एक महीने तक अगर बैलेंस माइनस में जाता है तो भी कनेक्शन न काटे जाएं। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ के मैकेनिक की कुवैत में लाश मिली:पत्नी से कहा था- घर पहुंचकर कॉल करना, फिर खुद ही नहीं उठाया फोन लखनऊ में 146 दिन पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, वहां आज मातम पसरा है। कुवैत कमाने गए बेटे की मौत की सूचना के बाद 13 अप्रैल से घर में चूल्हा नहीं जला। बूढ़े मां-बाप से कोई कुछ पूछता है तो वे फफककर रो पड़ते हैं, लेकिन अब आंसू सूख चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया पर बरेली में धनवर्षा:सराफा बाजार में उमड़ा जनसैलाब, 250 करोड़ का सोना-चांदी बिका, ऑटोमोबाइल और होटल इंडस्ट्री भी हुई गुलजार
    Next Article
    श्रावस्ती में नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद:बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित अभियुक्त पॉक्सो एक्ट में पकड़ा गया, परिवार को दी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment