Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में जज-अफसरों ने बच्चों साथ काटा केक:लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया, कानूनी जानकारी भी दी

    16 hours ago

    1

    0

    औरैया में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ककोर स्थित तिरंगा मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रशासनिक न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने किया, जबकि अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मयंक चौहान ने की। जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना नहीं है, बल्कि आमजन में विधिक सेवाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण और जागरूकता फैलाना भी है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को विधिक सेवा में प्रचलित कार्यवाहियों की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर न्यायाधीशों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सहायता वितरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 06-05 लाभार्थियों को चेक/चाबियां प्रदान की गईं। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 40 आरएफ समूहों को 24 लाख रुपये और 115 सीआईएफ समूहों को 172.50 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। तीन तस्वीरें देखें… बेसिक शिक्षा विभाग के 05 विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, यूनिफॉर्म चॉकलेट और पाठ्य पुस्तकें मिलीं। डिजीशक्ति योजना के तहत स्नातक के 06 लाभार्थियों को 20 हजार रुपये के टैबलेट दिए गए, जबकि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उद्यम स्थापित करने के लिए 05 लाभार्थियों को 13.75 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत 06 लाभार्थियों को 25 लाख रुपये की सहायता धनराशि वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी त्यागी, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विवेक त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रजनीश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिला जज प्रथम सुश्री पारुल जैन और विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट/नोडल अधिकारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश में कमर्शियल वाहनों पर वन टाइम टैक्स:संभल ARTO बोले- 7.5 टन तक के वाहनों के लिए नियम बदले, कन्वर्जन भी आसान
    Next Article
    बिलासपुर में भारतीय कुर्मी महासभा ने शिवाजी जयंती मनाई:जिलाध्यक्ष नागेंद्र गंगवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment