Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलासपुर में रामनवमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली:मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने फूल बरसा कर स्वागत किया, शहर जयकारों से गूंजा

    11 hours ago

    2

    0

    बिलासपुर नगर में चैत्र नवरात्र के समापन और रामनवमी के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो गया और "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। शुक्रवार को मौहल्ला डाम कॉलोनी स्थित मां दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। मंदिर के महंत रविराज स्वरूप भटनागर ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में आगे उत्साहित युवा जयघोष करते चल रहे थे, जबकि बैंड-बाजे पर माता के भजन-कीर्तन वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। पहले 3 तस्वीरें देखिए… शोभायात्रा में सुसज्जित मां दुर्गा की ज्योति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु श्रद्धा भाव से दर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिका चेयरमैन चित्रक मित्तल और ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। यह शोभायात्रा डाम कॉलोनी से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी, तहसील रोड, सिनेमा रोड, पुरानी रामलीला रोड, साहूकारा और कायस्थान से होते हुए माता महाकाली मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसके बाद यात्रा भट्टी टोला, पंजाबी कॉलोनी, रामपुर रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, माठखेड़ा रोड और मुख्य चौराहा से गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। मंदिर के पुजारी रविराज स्वरूप भटनागर ने बताया कि कमेटी द्वारा शाम को विशाल भंडारे और रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नैमिषारण्य में नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब:मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन, राम जन्मोत्सव और कन्या पूजन को उमड़े श्रद्धालु
    Next Article
    सम्राट अशोक जयंती समारोह का हुआ आयोजन:चंदौली में शांति, करुणा और अहिंसा पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment