Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्राट अशोक जयंती समारोह का हुआ आयोजन:चंदौली में शांति, करुणा और अहिंसा पर दिया गया जोर

    9 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय के बिछिया स्थित सम्राट अशोक लॉन में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि भंते चंद्रिमा थेरो ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके धम्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अशोक का संदेश आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है और शांति, करुणा तथा अहिंसा को समाज में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राम जनम सिंह मौर्य ने की। मुख्य वक्ता न्याय दूत सोना समृद्धि कुशवाहा ने सम्राट अशोक के विचारों को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता डॉ. सुभाष विश्वकर्मा ने किया। अशोक के वक्तव्य और आदर्श पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत समारोह का मुख्य विषय "महान सम्राट अशोक के दर्शन के आलोक में वर्तमान भारत एवं वैश्विक परिदृश्य" था। वक्ताओं ने इस विषय पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक का संदेश "सब्बे मुनिसे पजा ममा (समस्त प्रजा मेरी संतान है)" समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। वक्ताओं ने जोर दिया कि सम्राट अशोक के वक्तव्य और आदर्श पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति और समृद्धि आ सकती है। उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलासपुर में रामनवमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकली:मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने फूल बरसा कर स्वागत किया, शहर जयकारों से गूंजा
    Next Article
    रामनवमी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई जलेबी:कानपुर में दुकान पर पहुंचकर खुद जलेबी बनाई, स्वाद चखकर की तारीफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment