Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बालूशाही बन सकती औरैया की नई पहचान:सड़कों के चौड़ीकरण की आस, बजट से महिलाओं, छात्राओं व युवा उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के बजट से औरैया जनपद के लोगों में नई उम्मीद जगी है। बजट में किए गए प्रावधानों से जिले के किसानों, युवाओं, एमएसएमई से जुड़े कारोबारियों, महिलाओं और बालिकाओं को सीधा लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत औरैया की प्रसिद्ध बालूशाही को नई पहचान और बाजार मिलने की उम्मीद है। सड़कों के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए किए गए बजट प्रावधानों से भी जिले के प्रमुख मार्गों के विस्तार की आस बंधी है। जहां सत्ता पक्ष के नेताओं ने बजट को अभूतपूर्व और निवेश व रोजगार केंद्रित बताया है, वहीं विपक्ष ने इसे निराशाजनक करार दिया है। ‘एक जनपद एक व्यंजन’ से बालूशाही को मिल सकता है बढ़ावा औरैया की बालूशाही अपने खास स्वाद और मिठास के लिए प्रदेश ही नहीं, बल्कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश तक प्रसिद्ध है। लखनऊ स्थित राजभवन और मुख्यमंत्री आवास तक इसकी मांग पहुंच चुकी है। घी, मैदा और चीनी से तैयार होने वाली यह शाही मिठाई मुख्य रूप से औरैया नगर में बनाई जाती है। सामान्य दिनों में यहां के व्यापारी प्रतिदिन करीब एक क्विंटल तक बालूशाही की बिक्री कर लेते हैं, जबकि सहालग और त्योहारों के मौसम में यह बिक्री कई-कई क्विंटल प्रतिदिन तक पहुंच जाती है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना के बाद अब सरकार ने बजट में ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना की घोषणा की है। यदि सरकार का समुचित प्रोत्साहन मिला तो औरैया की बालूशाही का कारोबार नई ऊंचाइयों को छू सकता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की जगी उम्मीद सरकार ने बजट में सड़कों के नवनिर्माण, पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण के लिए बड़ा प्रावधान किया है। इससे जिले के कई प्रमुख मार्गों के विस्तार की संभावना बढ़ गई है। विशेष रूप से शेरगढ़ घाट से औरैया होते हुए जिला मुख्यालय ककोर तथा दिबियापुर से बेला तक करीब 60 किलोमीटर का मार्ग, जो अब तक फोरलेन विस्तार से वंचित है, प्राथमिकता में आ सकता है। बिलराया–पनवारी स्टेट हाईवे पर बीते दो दशकों में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ चुका है। ककोर में जिला मुख्यालय स्थापित होने के बाद ट्रैफिक में और बढ़ोतरी हुई है। आगामी वर्षों में जनपद न्यायालय की स्थापना के बाद यातायात और बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में मात्र सात मीटर चौड़ा यह स्टेट हाईवे राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बजट प्रावधानों के बाद इसके चौड़ीकरण को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसी प्रकार अजीतमल–बाबरपुर से दिबियापुर होते हुए याकूबपुर तक लगभग 50 किलोमीटर लंबा प्रमुख जिला मार्ग भी लंबे समय से चौड़ीकरण की प्रतीक्षा कर रहा है। इन दोनों मार्गों के प्रस्ताव पूर्व में कई बार शासन को भेजे जा चुके हैं। औद्योगिक विकास को मिल सकता है बल सरकार ने औद्योगिक विकास पर भी विशेष जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्यमियों को सिंगल विंडो क्लीयरेंस सुविधा देने की बात कही है। ऐसे में दिबियापुर स्थित प्लास्टिक सिटी परियोजना तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कट के पास औरैया शहर के निकट प्रस्तावित विशेष औद्योगिक गलियारा जिले के विकास को नई रफ्तार दे सकता है। यदि यहां उद्योग-धंधों की स्थापना होती है तो स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में वृद्धि होगी। लोगों की प्रतिक्रिया भाजपा महासचिव शिव सिंह भारती ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जिससे सभी वर्गों को उम्मीदें हैं। योगी सरकार का हर बजट समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया जाता हैवरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे ने कहा कि बजट में सीधे तौर पर जिले के लिए कुछ घोषित नहीं हुआ है, लेकिन सड़कों के चौड़ीकरण के लिए जारी प्रावधान से औरैया को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। धीरेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार संबंधी प्रावधान किए गए हैं, जिससे नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। अन्य वर्गों के लिए भी कई योजनाएं शामिल हैं। विधायकों की राय प्रदीप यादव, सपा विधायक (दिबियापुर ने बजट को पूरी तरह फ्लॉप बताते हुए कहा कि इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों को इससे कोई ठोस फायदा नहीं होगा। सरकार केवल सपने दिखा रही है। सपा विधायक रेखा वर्मा और सदर सीट से भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन सदन की कार्यवाही में व्यस्त होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में भाजपाइयों ने ली एकांत मानवाद अपनाने की शपथ:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि पर क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष वाईपी सिंह
    Next Article
    यूपी बजट पर पीलीभीत के व्यापारियों में निराशा:सड़क व कानून व्यवस्था पर जताई संतुष्टि, मझोला चीनी मिल पर चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment