Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर के ADM की हार्ट अटैक के बाद मौत:लखनऊ PGI में आखिरी सांस ली, दामाद मथुरा में एसडीएम, बेटा KGMU में डॉक्टर

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भरतराम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। रविवार को बुलंदशहर में हार्ट अटैक के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हो गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार सुबह भरतराम यादव (57) को लखनऊ पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। उन्हें एंबुलेंस से लाया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मूलरूप से फैजाबाद के रहने वाले भरतराम बुलंदशहर में दो साल से तैनात थे। दो साल पहले एसडीएम से एडीएम प्रमोट हुए भरत राम यादव 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अफसर थे। बुलंदशहर से पहले प्रतापगढ़ में एसडीएम थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी की शादी 2020 में मथुरा में तैनात एसडीएम अश्विनी कुमार से हुई थी। उनका बड़ा बेटा डॉक्टर है। लखनऊ केजीएमयू में तैनात है, जबकि छोटा बेटा प्रयागराज में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रद्धा का आज बर्थडे, शिवा की मां अस्थि विसर्जन करेंगी:थोड़ी देर में नागपुर कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, सड़क मार्ग से लखनऊ लाएगी
    Next Article
    झांसी में चलती स्कूटी से युवक को खींचा, थप्पड़ मारे:लड़की बोली- छेड़कर भाग रहा था, 100 मीटर दौड़कर पकड़ा; लड़के ने पैर पकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment