Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में चलती स्कूटी से युवक को खींचा, थप्पड़ मारे:लड़की बोली- छेड़कर भाग रहा था, 100 मीटर दौड़कर पकड़ा; लड़के ने पैर पकड़े

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में छेड़छाड़ कर भाग रहे स्कूटी सवार युवक को दौड़कर पकड़ लिया। चलती स्कूटी से लड़के को पीछे पकड़कर खींच लिया और सड़क पर गिरा दिया। उसे लात-घूंसे से पीटा। इसी बीच लड़की की महिला रिश्तेदार आ गई। उसने लड़के के गाल पर 5-6 थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। लड़की के पैर भी छुए। लड़की ने बताया कि आरोपी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। फिर मुझे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह भागने लगा। मैंने करीब 100 मीटर पीछाकर उसे पकड़ लिया। आरोपी के साथ उसके 2 और दोस्त थे। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बताया कि बिटिया ने अचानक मेरी स्कूटी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी थी। मैं मरते-मरते बचा हूं। मैंने छेड़छाड़ नहीं की है। घटना मंगलवार दोपहर की है। मारपीट का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। युवती बोली- छेड़छाड़ कर मुझे थप्पड़ मारा, गालियां दीं नई बस्ती मोहल्ले में रहने वाली युवती ने बताया- मैं सीपरी बाजार में एक दुकान पर काम करती हूं। मंगलवार को स्कूटी से अपनी बहन को लेने जा रही थी। तभी दीदी का कॉल आया कि वो खुद जा आएंगी। तब मैं लौटकर अपनी शॉप पर जा रही थी। जब माल गोदाम रेलवे कॉलोनी के क्रॉसिंग के पास पहुंची तो स्कूटी से तीन लड़के जा रहे थे। स्कूट में पीछे बैठे युवक ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली दी और थप्पड़ मार दिया। इसी बीच लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोग उससे पूछताछ करने लगे। एक महिला मोबाइल में वीडियो बनाते हुए उससे सवाल पूछ रही थी। पहले उसने आरोपी से घटना के बारे में पूछा। जब महिला पीड़ित लड़की से बात करने लगी तभी मौका पाकर आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी पर बैठकर भाग निकला। 100 मीटर पीछाकर स्कूटी से खींचा यह देख युवती पीछे दौड़ी। लगभग 100 मीटर तक पीछा करने के बाद पीछे से युवक की कॉलर पकड़ ली। फिर उसे स्कूटी से नीचे गिरा दिया। इसी दौरान युवती की महिला रिश्तेदार भी वहां पहुंच गई। उसने युवक को 5 से 6 थप्पड़ मारे। फिर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। आरोपी युवक ने बताया कि मेरा नाम नाम अजय है। मैं राजीव नगर, नगरा का रहने वाला हूं। मैं अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। तभी बिटिया ने मेरी स्कूटी के सामने अचानक से अपनी गाड़ी लगा दी। आरोपी बोला- मैं मरने से बाल-बाल बचा, मैंने छेड़छाड़ नहीं की मैं मरने से बाल-बाल बचा। मैंने बिटिया से बस इतना कहा कि जा जल्दी। फिर बिटिया ने मुझे पीट दिया। लेकिन मुझे कोई दिक्कत नहीं। मैंने हाथ जोड़े और पैर भी छू लिए। प्रेमनगर थाना प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि घटना के बाद युवती अपने परिवार के साथ थाने आई थी। अभी उसके परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी अजय को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- बुलंदशहर के ADM की हार्ट अटैक के बाद मौत:लखनऊ PGI में आखिरी सांस ली, दामाद मथुरा में एसडीएम, बेटा KGMU में डॉक्टर बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भरतराम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ के पीजीआई में अंतिम सांस ली। रविवार को बुलंदशहर में हार्ट अटैक के बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन हैमरेज भी हो गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार सुबह भरतराम यादव (57) को लखनऊ पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। उन्हें एंबुलेंस से लाया गया था। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मूलरूप से फैजाबाद के रहने वाले भरतराम बुलंदशहर में दो साल से तैनात थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के ADM की हार्ट अटैक के बाद मौत:लखनऊ PGI में आखिरी सांस ली, दामाद मथुरा में एसडीएम, बेटा KGMU में डॉक्टर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में मेले में फटा सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल; रावण दहन से पहले तेज धमाका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment