Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर के अंकुर शर्मा बने भाजपा प्रदेश मंत्री:गृह मंत्री अमित शाह के करीबी, समर्थकों और परिवार ने मनाया जश्न

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन विस्तार के तहत युवा नेता अंकुर शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के गठन के दौरान की गई। अंकुर शर्मा मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित रूठा गाँव के निवासी हैं। उनके प्रदेश मंत्री बनने की घोषणा के बाद उनके पैतृक गाँव सहित पूरे जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस नियुक्ति का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषित इस नई टीम में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि कुछ पुराने नेताओं को बाहर किया गया है। अंकुर शर्मा को सीधे प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पिछली कार्यकारिणी में शामिल रहे प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन और प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि को इस बार टीम में जगह नहीं मिल पाई है। इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक रणनीतियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि अंकुर शर्मा के प्रदेश मंत्री बनने से बुलंदशहर में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने अंकुर शर्मा को एक कर्मठ और समर्पित नेता बताया, जिनके नेतृत्व में जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति से बुलंदशहर भाजपा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जिससे आने वाले समय में पार्टी संगठन को लाभ मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूफी-संतों की मजारों वाले वार्ड में उफना रहे सीवर:प्रयागराज के वार्ड-98 दायरा शाह अजमल आते हैं लाखों जायरीन, फिर भी अनदेखी
    Next Article
    पंजाब CM ने फिर शराब वाला वायरल VIDEO नकारा:मान बोले- मास्क पहनाया, गले पर निशान नहीं; वीडियो जारी करने वाले के हाथ में मास्क दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment