Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर कलेक्ट्रेट में फिर लगा जाम:दिशा समिति की बैठक में अधिकारी फंसे, अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

    13 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को दिशा समिति की बैठक के दौरान भारी जाम लग गया। जिलेभर से पहुंचे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के वाहनों की भीड़ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे कई अधिकारी और आम लोग घंटों फंसे रहे। आईएसओ प्रमाणित कलेक्ट्रेट परिसर में अव्यवस्थाएं साफ नजर आईं। बड़ी संख्या में वाहनों के प्रवेश से पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े होने से आवागमन बाधित हुआ, जिसके चलते कई अधिकारी बैठक स्थल पर देरी से पहुंचे। कलेक्ट्रेट आने वाले फरियादियों और आम लोगों को भी इस जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने सवाल उठाया कि आईएसओ प्रमाणित होने के बावजूद परिसर में मूलभूत व्यवस्थाएं सुचारु क्यों नहीं हैं। यह पहली बार नहीं है जब कलेक्ट्रेट परिसर में जाम की समस्या सामने आई है। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों के वाहन घंटों जाम में फंसे हैं, लेकिन इस समस्या का अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। स्थानीय लोगों और फरियादियों ने मांग की है कि कलेक्ट्रेट में वाहनों की पार्किंग, प्रवेश और निकासी के लिए एक बेहतर और स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। इससे अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी भविष्य में ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ई-रिक्शा से कलेक्ट्रेट पहुंचे:चित्रकूट में बोले- ईंधन बचाना देशहित के लिए आवश्यक
    Next Article
    आंधी के 7 दिन बाद भी अंधेरे में डूबे गांव:रायबरेली में कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाजपा किसान नेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment